स्टेट डेस्क, मुस्कान कुमारी।
भागलपुर। भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे भागलपुर के लोगों के लिए गुरुवार की सुबह राहत भरी रही। सुबह से ही जिले में घने बादल छाए रहे, कई क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई और ठंडी हवाओं ने मौसम को सुहाना कर दिया। मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटे के लिए आसपास के क्षेत्रों में तेज हवा , प्री मानसून बारिश और कुछ स्थानों पर व्रजपात होने की संभावना जताई है।
सुबह से आसमान बादलों से ढका रहा और 10 बजे तक सूरज के दर्शन नहीं हुए। बूंदाबांदी और ठंडी हवाओं के वजह से गर्मी से राहत मिली। पिछले कुछ दिन लगातार बनी उमस और चिलचिलाती धूप के बीच मौसम में हुए इस बदलवा से राहत मिली है।
जिले के कई इलाकों में हुई बारिश
जिले के विभिन्न हिस्सों में रुक- रुककर बारिश दर्ज की गई। सुलतानगंज, नाथनगर, जगदीशपुर, नवगछिया, कहलगांव और पीरपँती जैसे कई हिस्सों में हल्की से माध्यम बारिश हुई। कही बूंदाबांदी तो कही तेज फुहारों ने वातावरण को पूरी तरह से बदल दिया। बारिश के सड़कों और बाजारों में लोगों को काफी राहत मिली।
गुरुवार सुबह घर से निकलने वाले लोगों को धूप और गर्म हवाओं का सामना नहीं करना पड़ा।
अगले चार दिनों तक बने रह सकते है ऐसे आसार
मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से लगातार आ रही नमी और सक्रिय स्थानीय मौसम तंत्र के कारण जिले में मौसम का यह बदला हुआ रूप कुछ दिनों तक रह सकता है। विभाग ने 14 जून तक भागलपुर और आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए रहने, हल्की से माध्यम बारिश होने तथा कुछ जगहों पर तेज आंधी और भारी बारिश की संभवना जताई है। अगले 24 से 48 घंटे में हवा की गति बढ़ने और प्री मानसून गतिविधियां तेज होने के भी संकेत हैं।
तापमान में गिरावट, उमस से राहत
बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 6:40 बजे सापेक्षिक आर्द्रता 79 प्रतिशत रही, जबकि दोपहर 1:40 बजे यह 61 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई। दक्षिण-पूर्व दिशा से 7 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली।
किसानों के लिए भी फायदेमंद संकेत
लगातार हो रहे बूंदाबांदी और संभावित बारिश से किसानों के लिए लाभदायक माना जा रहा है। खेतों में नमी बढ़ने से आगामी कृषि कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है। ग्रामीण इलाकों में किसान मौसम के इस बदलवा से खरीफ फसलों की तैयारी के लिए लाभकारी होगा।







