Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

15 साल छोटी गर्लफ्रेंड से अर्जुन रामपाल की सीक्रेट सगाई

एंटरटेनमेंट डेस्क - वेरॉनिका राय

मुंबई: इन दिनों फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर चर्चा में चल रहे अभिनेता अर्जुन रामपाल ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी बड़ी खबर साझा की है। अर्जुन रामपाल ने अपनी 15 साल छोटी गर्लफ्रेंड ग्रेबिएला डेमेड्रिएस से सीक्रेटली सगाई कर ली है। इस बात की पुष्टि खुद अर्जुन रामपाल ने हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान की, जहां उनकी गर्लफ्रेंड ग्रेबिएला भी मौजूद थीं।

अर्जुन रामपाल और ग्रेबिएला हाल ही में रिया चक्रवर्ती के पॉडकास्ट में बतौर कपल पहुंचे थे। बातचीत के दौरान जब शादी को लेकर सवाल उठा तो ग्रेबिएला ने कहा, “हम अभी शादीशुदा नहीं हैं, लेकिन हम जल्द शादी कर सकते हैं।” इसी बातचीत में अर्जुन रामपाल ने खुलासा करते हुए कहा, “हमारी सगाई हो चुकी है।” यह सुनकर रिया चक्रवर्ती भी हैरान रह गईं और दोबारा पूछा, जिस पर अर्जुन ने मुस्कुराते हुए पुष्टि कर दी। पॉडकास्ट का प्रोमो शेयर करते हुए रिया चक्रवर्ती ने कपल को बधाई भी दी। उन्होंने लिखा, “शहर के सबसे कूल कपल को मुबारक हो।”

पहली शादी के बाद नया रिश्ता

अर्जुन रामपाल ने साल 1998 में मॉडल मेहर जेसिया से शादी की थी। इस शादी से उन्हें दो बेटियां माहिका और मायरा हैं। करीब 20 साल बाद अर्जुन और मेहर का तलाक हो गया। फिलहाल दोनों बेटियों की कस्टडी मेहर जेसिया के पास है।

मेहर से अलग होने के बाद साल 2019 में अर्जुन रामपाल ने मॉडल ग्रेबिएला डेमेड्रिएस के साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया। उसी साल ग्रेबिएला के प्रेग्नेंट होने की खबर भी सामने आई थी। जुलाई 2019 में ग्रेबिएला ने बेटे एरिक को जन्म दिया। इसके चार साल बाद, साल 2023 में उनके दूसरे बेटे एरिव का जन्म हुआ। अब 6 साल के लंबे रिश्ते के बाद कपल ने सगाई कर ली है और जल्द शादी करने के संकेत दिए हैं।

फिल्म ‘धुरंधर’ में अर्जुन रामपाल का दमदार किरदार

वर्क फ्रंट की बात करें तो अर्जुन रामपाल हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘धुरंधर’ में नजर आ रहे हैं। 5 दिसंबर को रिलीज हुई इस फिल्म में उन्होंने मेजर इकबाल का नेगेटिव रोल निभाया है। उनके अभिनय को दर्शकों से जबरदस्त सराहना मिल रही है। फिल्म ने महज 9 दिनों में ही 300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है, जिससे यह बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हो रही है।