लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
सीवान/दारौंदा थाना क्षेत्र के बंगरा से पुलिस से गुप्त सूचना के आधार पर 16 लीटर विदेशी शराब बरामद किया.
इस संबंध में पुअनि सूर्य कुमार ने अपने दिए बयान में कहा है कि ढोलकिया पुल के पास गस्ती के दौरान गुप्त सूचना मिली कि बंगरा सरकारी स्कूल के समीप शराब के साथ तस्करी के लिए एक युवक खड़ा है. सूचना मिलने के बाद छापेमारी की गई. जिसके बाद मौका का फायदा उठाकर शराब तस्कर भागने में सफल रहा. वहीं झाड़ी से 16 लीटर विदेशी शराब बरामद हुआ. इस मामले में आरोपी बिटु कुमार यादव पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है.







