Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

17 सितंबर से भाजपा का ‘सेवा संकल्प अभियान’ होगा शुरु

नेशनल डेस्क, रानी कुमारी |

नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी  17 सितंबर से देशभर में एक महीने का ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर होगी। भाजपा ने इसे जनसेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण से जोड़ते हुए ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने की योजना बनाई है। 

भाजपा के अनुसार, अभियान के दौरान पार्टी कार्यकर्ता विभिन्न सामाजिक और जनसेवा से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत बूथ स्तर पर दीप प्रज्ज्वलित कर वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया जाएगा। इसके अलावा स्वच्छता अभियान, पौधरोपण, रक्तदान, स्वास्थ्य एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। 

अभियान को अलग-अलग चरणों और कार्यक्रमों में बांटा गया है। इनमें ‘सपनों का भारत’, ‘नमो सेवा गाथा’, ‘आंगन उत्सव’, ‘सेवा यात्रा’, ‘सेवा सेतु’ और ‘सुशासन सेवा संवाद’ जैसे कार्यक्रम शामिल हैं। स्कूलों में बच्चों के बीच भाषण और चित्रांकन प्रतियोगिताएं आयोजित कर उनसे 2047 के भारत की कल्पना साझा करने को कहा जाएगा। साथ ही केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उनसे जुड़े लाभों की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर भी जोर रहेगा। 

अभियान के दौरान वडनगर से वाराणसी तक सेवा यात्रा समेत कई विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भाजपा का कहना है कि इन गतिविधियों के जरिए प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन, सेवा और सुशासन के कार्यों को लोगों तक पहुंचाया जाएगा। एक महीने तक चलने वाले इस अभियान का समापन 17 अक्टूबर को ‘जनसेवक महाकुंभ’ जैसे कार्यक्रमों के साथ किया जाएगा। पार्टी का लक्ष्य अभियान के माध्यम से जनभागीदारी बढ़ाने और विकसित भारत के निर्माण के लिए सामूहिक संकल्प को मजबूत करना है।