Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

18 किलो गांजा लेकर जा रहे 2 पुलिस के हत्थे चढ़े, 3 फरार

लोकल डेस्क, संजय दास थारू।

वीरगंज: पर्सा जिले के पटेर्वा सुगौली गाउँपालिका–4 से पुलिस ने 18 किलो अवैध गांजा के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इलाका पुलिस कार्यालय पटेर्वा सुगौली से तैनात गश्ती दल ने बीती रात दोनों को नियंत्रित किया। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान पटेर्वा सुगौली गाउँपालिका–4 निवासी सुरज यादव और दुःखी महतो नुनिया के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, गांजा की तस्करी में संलिप्त होने के आशंका वाले तीन अन्य लोग पुलिस टीम को देखते ही फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि फरार लोगों की पहचान हो चुकी है और उनकी तलाश तेज कर दी गई है। जांच प्रभावित होने की आशंका के चलते पुलिस ने फरार तीनों लोगों के नाम तत्काल सार्वजनिक नहीं किए हैं। उन्हें गिरफ्तार करने के लिए संभावित ठिकानों पर निगरानी और तलाशी अभियान बढ़ा दिया गया है। जिला पुलिस कार्यालय पर्सा के पुलिस नायब उपरीक्षक (डीएसपी) चक्रबहादुर मल्ल के अनुसार, गिरफ्तार दोनों के खिलाफ लागूऔषध नियंत्रण अधिनियम के तहत मामला चलाने की तैयारी की जा रही है।

पुलिस ने बरामद गांजा कहां से लाया गया था, उसे कहां ले जाया जा रहा था तथा फरार तीनों लोगों की घटना में क्या भूमिका थी, इस संबंध में भी जांच आगे बढ़ाई है। घटना के संबंध में आगे की जांच जारी है।