Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

18 जुलाई को गांधी मैदान में आएंगे PM Modi, आजादी के बाद पहली बार कोई प्रधानमंत्री छठी बार पहुंचेंगे मोतिहारी

नेशनल डेस्क, नीतीश कुमार |

Motihari PM Modi Rally: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जुलाई को बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी गांधी मैदान से चंपारण के लोगों को 7000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसको लेकर मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी से भाजपा विधायक और पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने समीक्षा बैठक की।

केदार प्रसाद गुप्ता ने क्या कहा?
पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने केसरिया स्थित सम्राट अशोक भवन परिसर में समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के बाद नरेंद्र मोदी पहले प्रधानमंत्री हैं, जो छठी बार मोतिहारी आ रहे हैं। यह चंपारणवासियों के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिल रहा है और कई देशों ने उन्हें अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया है।

गांधी मैदान में होगा पीएम मोदी का संबोधन;
मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जुलाई को मोतिहारी के ऐतिहासिक गांधी मैदान में सभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में केसरिया क्षेत्र से अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए। इस मौके पर नगर पंचायत के मुख्य पार्षद पति रजनीश कुमार उर्फ रिकु पाठक, आनंद सिंह, मुना साह, सुभाष साह, अविनाश सिंह, श्यामबाबू प्रसाद, धनंजय कुमार, मुकेश प्रसाद, मनोज प्रसाद, सुनील प्रसाद, मुकेश कुमार, अनिल कुमार सर्राफ समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे।