Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

2 पोतों की दादी प्रेमी संग फरार, बहुओं के गहने भी ले गई

नेशनल डेस्क, आर्या कुमारी |

दो पोतों की दादी प्रेमी संग हुई फरार, बहुओं के गहने लेकर गायब; थाने के चक्कर काट रहा परिवार......

झांसी में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां दो पोतों की दादी अपने 35 वर्षीय प्रेमी के साथ फरार हो गई। महिला अपने साथ बहुओं के गहने और 40 हजार रुपये नकद भी ले गई। पति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उत्तर प्रदेश के झांसी में रिश्तों को कलंकित करने वाला यह मामला मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम स्यावरी का है। यहां 40 साल की सुखवती नामक महिला, जो दो बच्चों की मां और दो पोतों की दादी है, अपने प्रेमी संग घर छोड़कर भाग गई। हैरानी की बात यह है कि वह घर से बहुओं के गहने और नकदी भी साथ ले गई, जिससे परिवार आर्थिक और भावनात्मक रूप से टूट गया है।

मजदूरी के दौरान शुरू हुआ रिश्ता

पीड़ित पति कामता प्रसाद आदिवासी ने बताया कि करीब ढाई साल पहले उसकी पत्नी सुखवती मजदूरी के लिए भिंड-मुरैना क्षेत्र के ईंट-भट्टों पर गई थी, जहां उसकी मुलाकात राठ तहसील के बिहुनी गांव निवासी अमर सिंह प्रजापति से हुई। धीरे-धीरे नज़दीकियां बढ़ीं और रिश्ता अवैध प्रेम में बदल गया।

कामता ने कहा कि उसने कई बार पत्नी के मोबाइल पर अमर का नंबर देखा और उनकी बातचीत भी सुनी। बहुओं को भी शक हुआ, लेकिन सुखवती चोरी-छिपे प्रेमी से मिलती रही। कई बार समझाने के बावजूद उसने रिश्ते खत्म नहीं किए। कुछ दिन पहले जब कामता अपने बेटे का इलाज कराने झांसी गया था, तब सुखवती गहने और करीब 40 हजार रुपये लेकर अमर के साथ भाग गई। बहुएं और पोते दादी के इस कदम से सदमे में हैं।

टूटा परिवार थाने पहुंचा

कामता प्रसाद अपने बेटे और बहू के साथ मऊरानीपुर थाने पहुंचा और पत्नी व उसके प्रेमी के खिलाफ गहने और नकदी लेकर भागने की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।