Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

20 साल के गुकेश-सिंदारोव की टक्कर, विश्व शतरंज को मिलेगा नया इतिहास

स्पोर्ट्स डेस्क, शिवेश कुमार शौर्य।

विश्व शतरंज की सबसे प्रतिष्ठित ट्रॉफी के लिए आज से नई जंग शुरू होने जा रही है। भारत के मौजूदा विश्व चैंपियन डी. गुकेश और उज्बेकिस्तान के युवा ग्रैंडमास्टर जावोखिर सिंदारोव विश्व खिताब के लिए आमने-सामने होंगे। दोनों खिलाड़ी 20 वर्ष के हैं और पहली बाजी के साथ ही शतरंज की दुनिया में एक नया इतिहास दर्ज हो जाएगा। विश्व चैंपियनशिप के इतिहास में यह पहला मुकाबला होगा, जिसमें दोनों खिलाड़ी 21वीं सदी में जन्मे हैं। उम्र और उपलब्धियों के लिहाज से भी यह अब तक का सबसे युवा विश्व खिताबी मुकाबला है।

स्विट्जरलैंड के जिनेवा के कोलोनी स्थित फोंडेशन मार्टिन बोडमर में होने वाली इस चैंपियनशिप का पहला मुकाबला मंगलवार, 24 नवंबर को खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से दोनों खिलाड़ी बिसात पर अपनी रणनीति आजमाएंगे। मुकाबले का आयोजन 24 नवंबर से 12 दिसंबर तक निर्धारित है। हालांकि, खिताब का फैसला पहले भी हो सकता है।

पहली बार खिताब बचाने उतरेंगे डी. गुकेश

भारतीय ग्रैंडमास्टर डी. गुकेश के लिए यह मुकाबला उनके करियर की एक और बड़ी परीक्षा है। वह पहली बार विश्व चैंपियन बनने के बाद अपने खिताब का बचाव करने उतरेंगे। दिसंबर 2024 में सिंगापुर में खेले गए विश्व चैंपियनशिप मुकाबले में गुकेश ने चीन के डिंग लिरेन को 7.5-6.5 से हराकर विश्व खिताब अपने नाम किया था।

इस ऐतिहासिक जीत के साथ गुकेश महज 18 वर्ष की उम्र में निर्विवाद विश्व चैंपियन बनने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने थे। उन्होंने रूस के दिग्गज गैरी कास्पारोव का रिकॉर्ड पीछे छोड़ा था। अब उनके सामने दूसरी बार विश्व चैंपियन बनने की चुनौती है। गुकेश की कोशिश होगी कि वह अपने अनुभव, धैर्य और रणनीतिक खेल के दम पर एक बार फिर दुनिया के शीर्ष शतरंज खिलाड़ी के रूप में अपनी जगह कायम रखें।

विश्व कप और कैंडिडेट्स जीतकर पहुंचे सिंदारोव

दूसरी ओर, उज्बेकिस्तान के जावोखिर सिंदारोव भी किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने कम उम्र में ही अंतरराष्ट्रीय शतरंज में अपनी अलग पहचान बनाई है। 12 साल और 10 महीने की उम्र में ग्रैंडमास्टर बनने वाले सिंदारोव ने 2025 में फिडे विश्व कप का खिताब जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था।

इसके बाद 2026 में साइप्रस में आयोजित फिडे कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। सिंदारोव ने 14 बाजियों में 10 अंक हासिल किए और पूरे टूर्नामेंट में अपराजित रहे। इस जीत के साथ उन्होंने विश्व चैंपियनशिप में गुकेश को चुनौती देने का अधिकार हासिल किया। वह उज्बेकिस्तान के पहले खिलाड़ी हैं, जिन्होंने निर्विवाद विश्व चैंपियनशिप के खिताबी मुकाबले में जगह बनाई है।

पहली बाजी में सिंदारोव के पास सफेद मोहरे

मुकाबले के रंगों का फैसला हो चुका है। पहली बाजी में सिंदारोव सफेद मोहरों से खेलेंगे, जबकि गुकेश काले मोहरों के साथ उतरेंगे। इस तरह पहली चाल चलने की जिम्मेदारी उज्बेकिस्तान के खिलाड़ी के पास होगी।

विश्व चैंपियनशिप में अधिकतम 14 क्लासिकल बाजियां खेली जाएंगी। जो खिलाड़ी सबसे पहले 7.5 अंक हासिल करेगा, उसे विश्व चैंपियन घोषित कर दिया जाएगा। जीत पर एक अंक और ड्रॉ होने पर दोनों खिलाड़ियों को आधा-आधा अंक मिलेगा। यदि 14 बाजियों के बाद स्कोर 7-7 से बराबर रहता है, तो 12 दिसंबर को टाईब्रेकर के जरिए विजेता का फैसला होगा।

मुकाबले में प्रत्येक खिलाड़ी को शुरुआती 40 चालों के लिए दो घंटे मिलेंगे। इसके बाद पूरी बाजी समाप्त करने के लिए 30 मिनट अतिरिक्त दिए जाएंगे। 41वीं चाल से प्रत्येक चाल पर 30 सेकंड का अतिरिक्त समय भी मिलेगा।

इस चैंपियनशिप की कुल इनामी राशि 25 लाख अमेरिकी डॉलर यानी करीब 22 करोड़ रुपये से अधिक है। दोनों खिलाड़ियों की नजर सिर्फ इस बड़ी इनामी राशि पर नहीं, बल्कि शतरंज की दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित व्यक्तिगत खिताब पर भी होगी।

युवा पीढ़ी के सामने दुनिया को प्रभावित करने का मौका

गुकेश और सिंदारोव की यह भिड़ंत सिर्फ दो खिलाड़ियों के बीच खिताबी मुकाबला नहीं है, बल्कि विश्व शतरंज में नई पीढ़ी के बढ़ते प्रभाव का भी बड़ा उदाहरण है। एक तरफ गुकेश हैं, जिन्होंने 18 साल की उम्र में विश्व चैंपियन बनकर इतिहास रचा। दूसरी तरफ सिंदारोव हैं, जिन्होंने विश्व कप और कैंडिडेट्स टूर्नामेंट जीतकर खिताबी चुनौती तक का सफर तय किया।

अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या गुकेश अपने पहले खिताब बचाव में सफल होते हैं या सिंदारोव पहली ही कोशिश में विश्व चैंपियन बनकर नया इतिहास रचते हैं। जिनेवा की बिसात पर शुरू होने वाली यह जंग आने वाले दिनों में पूरी दुनिया के शतरंज प्रेमियों का ध्यान खींचने वाली है।