Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

2019 मारपीट मामले में BJP विधायक मिश्री लाल यादव 24 घंटे की न्यायिक हिरासत में

रिपोर्ट: वेरोनिका राय

दरभंगा, बिहार: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक मिश्री लाल यादव को 2019 के एक पुराने मारपीट मामले में दरभंगा की एमपी-एमएलए अदालत ने 24 घंटे की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह कार्रवाई उस अपील पर सुनवाई के दौरान की गई, जिसे विधायक ने फरवरी 2025 में तीन महीने की सजा के खिलाफ दायर किया था।

मिश्री लाल यादव दरभंगा जिले की अलीनगर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक हैं। अदालत ने गुरुवार को सुनवाई के दौरान उन्हें और उनके एक सहयोगी को न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। मामला 2019 का है, जब उनके ऊपर एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने का आरोप लगा था।

गुरुवार को अदालत में पेशी के दौरान दोनों को हिरासत में लिया गया। अब अदालत इस मामले में अगली सुनवाई निर्धारित तिथि पर करेगी।