Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

2023 में वायु प्रदूषण से 20 लाख मौतें, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

नेशनल डेस्क, नीतीश कुमार। 

नई दिल्ली। कांग्रेस ने देश में वायु प्रदूषण से होने वाली मौतों को लेकर केंद्र सरकार पर खतरे को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है। पार्टी का कहना है कि फिक्की-ईवाई की रिपोर्ट में 2023 के दौरान वायु प्रदूषण से करीब 20 लाख मौतों का आंकड़ा सामने आया है। कांग्रेस ने इसे सरकार के लिए एक और चेतावनी बताया है।

कुल मौतों में करीब 22 प्रतिशत हिस्सेदारी

कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने सोमवार को फिक्की-ईवाई की 2023 की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि वायु प्रदूषण से हुई करीब 20 लाख मौतें उस वर्ष देश में हुई कुल मौतों का लगभग 22 प्रतिशत हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार संसद और संसद के बाहर सामने आए कई अध्ययनों को यह कहकर खारिज करती रही है कि वे विशेष रूप से भारत के लिए नहीं हैं। साथ ही, सरकार का तर्क रहा है कि वायु प्रदूषण के प्रभावों के लिए इसे सीधे तौर पर जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता।

सांस लेने की सुगमता भी जरूरी: रमेश

जयराम रमेश ने कहा कि फिक्की-ईवाई की रिपोर्ट सरकार के लिए एक और चेतावनी है और अब कार्रवाई शुरू करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कारोबार सुगमता महत्वपूर्ण है, लेकिन सांस लेने की सुगमता उससे भी अधिक बुनियादी है। पीएम2.5 देश के कई हिस्सों में जानलेवा बन चुका है।

स्वच्छ वायु कानून लाने की मांग

कांग्रेस ने सरकार से पीएम2.5 और ओजोन के मौजूदा मानकों को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुशंसित सुरक्षित स्तरों के अनुरूप कड़ा करने की मांग की है।

इसके साथ ही राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम को पीएम2.5 और ओजोन पर केंद्रित करने तथा सार्वजनिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए नया स्वच्छ वायु कानून लाने की मांग की गई है।

1981 के कानून में बदलाव की मांग

जयराम रमेश ने कहा कि नए कानून के लिए 1981 के वायु (प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण) अधिनियम को बदला जाना चाहिए। उनके मुताबिक, वायु प्रदूषण के स्रोतों और स्वास्थ्य पर इसके प्रभावों को लेकर अब व्यापक नए साक्ष्य उपलब्ध हैं।