Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

24 मई को ज़ी सिनेमा पर होगा ‘दे दे प्यार दे 2’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अर्पिता कृष्णा 

अजय देवगन, आर. माधवन और रकुल प्रीत सिंह स्टारर पारिवारिक मनोरंजन फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ अब छोटे पर्दे पर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। फिल्म का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर रविवार, 24 मई को दोपहर 12 बजे ज़ी सिनेमा पर प्रसारित किया जाएगा। इस बात की जानकारी ज़ी सिनेमा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए साझा की है। 

अंशुल शर्मा के निर्देशन में बनी ‘दे दे प्यार दे 2’ को टी-सीरीज़ के भूषण कुमार और कृष्ण कुमार के साथ लव फिल्म्स के लव रंजन और अंकुर गर्ग ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह और आर. माधवन के अलावा जावेद जाफरी, मीज़ान जाफरी, ईशिता दत्ता और गौतमी कपूर जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। 

फिल्म की कहानी रिश्तों, उम्र के अंतर, पारिवारिक टकराव और प्यार के बीच आने वाली चुनौतियों के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में अजय देवगन ने आशीष मेहरा का किरदार निभाया है, जो अपनी गर्लफ्रेंड आयशा के परिवार को मनाने के लिए भारत आते हैं, लेकिन यहां हालात मजेदार और भावनात्मक मोड़ ले लेते हैं। 

अजय देवगन ने फिल्म के बारे में कहा कि ‘दे दे प्यार दे 2’ भावनाओं, रिश्तों और मजेदार उलझनों से भरी हुई फिल्म है, जिसे पूरा परिवार साथ बैठकर एंजॉय कर सकता है। वहीं आर. माधवन ने बताया कि फिल्म में उनका किरदार अपनी बेटी को लेकर काफी प्रोटेक्टिव है और यही कहानी में कॉमेडी और ड्रामा दोनों पैदा करता है। 

रकुल प्रीत सिंह ने भी फिल्म को लेकर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि कहानी में प्यार और परिवार के बीच का संघर्ष दर्शकों को खूब पसंद आएगा। वहीं मीज़ान जाफरी और जावेद जाफरी की जोड़ी ने भी फिल्म में कॉमिक और पारिवारिक मनोरंजन का तड़का लगाया है। 

गौरतलब है कि ‘दे दे प्यार दे 2’ साल 2019 में आई सुपरहिट फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ का सीक्वल है। सिनेमाघरों और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिलने के बाद अब फिल्म टीवी दर्शकों तक पहुंचने जा रही है।