Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

25 साल पूरे होने पर PM मोदी बोले : ‘We Will Do It'

नेशनल डेस्क, श्वेता प्रिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार, 7 अक्टूबर को सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे कर लिए। 7 अक्टूबर 2001 को उन्होंने पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। इसके बाद मई 2014 में उन्होंने देश के प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली। इस तरह वह लगातार 25 साल तक किसी न किसी सरकार के प्रमुख रहे हैं।

‘We Will Do It’ पर जोर

25 साल पूरे होने के मौके पर दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी ने भविष्य के लक्ष्यों को लेकर ‘We Will Do It’ का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि 2047 तक विकसित भारत बनाना है और देश को दुनिया की टॉप-3 अर्थव्यवस्थाओं में शामिल करना, आत्मनिर्भर भारत बनाना, भारत को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बनाना और अंतरिक्ष के क्षेत्र में आगे बढ़ना जैसे लक्ष्य हासिल किए जाएंगे।

उमर अब्दुल्ला ने भी दी बधाई

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी पीएम मोदी को सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि “उन्होंने जरूर कुछ ऐसा किया होगा कि लोगों ने उन्हें बार-बार वोट दिया।”

उमर अब्दुल्ला ने कहा कि लगातार 25 साल तक चुनावी सफलता हासिल करना आसान नहीं है। उन्होंने कहा कि मोदी पहले राज्य स्तर पर और बाद में केंद्र स्तर पर लगातार चुनाव जीतते रहे हैं। इसलिए उन्होंने अपनी और अपने सहयोगियों की ओर से पीएम मोदी को बधाई दी।

25 साल की राजनीतिक यात्रा

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि इस सफर में जीत ने उन्हें विनम्र रहना सिखाया, जबकि मुश्किलों और असफलताओं ने दोबारा खड़े होने की सीख दी। उन्होंने कहा कि वह आज भी खुद को एक विद्यार्थी मानते हैं और सीखने की इच्छा उनके जीवन का हिस्सा है।

पीएम मोदी ने 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर कहा कि देश में आत्मविश्वास है और अगर सभी मिलकर प्रयास करें तो भारत अपने बड़े लक्ष्यों को हासिल कर सकता है।