Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

30 टन बालू से साकार हुई नीतीश कुमार की विशाल प्रतिमा, मधुरेंद्र की कलाकारी ने पटना में खींचा सबका ध्यान

स्टेट डेस्क , मुस्कान सिंह।

पटना: पटना स्थित जनता दल यूनाइटेड (जदयू) कार्यालय परिसर में सुशासन दिवस के अवसर पर विश्व प्रसिद्ध सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने अपनी कला का अनूठा प्रदर्शन किया। उन्होंने करीब 30 टन बालू से बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार की 10 फीट ऊंची और 20 फीट लंबी विशाल प्रतिमा तैयार की। इस कलाकृति के माध्यम से उन्होंने बिहार के विकास और सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को रेत पर उकेरकर आकर्षक रूप में प्रस्तुत किया।

सुशासन दिवस के उद्घाटन समारोह में जदयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार ने परिसर में प्रवेश करते ही सबसे पहले इस विशाल सैंड आर्ट का अवलोकन किया। रेत से बनी अपनी प्रतिमा और बिहार के विकास को दर्शाती कलाकृतियों को देखकर वे काफी देर तक उसे निहारते रहे। इस दौरान उन्होंने कलाकार मधुरेंद्र कुमार की पीठ थपथपाकर उनकी सराहना की। नीतीश कुमार ने कहा कि मधुरेंद्र बिहार में जगह-जगह अपने सैंड आर्ट के माध्यम से सरकार के विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रदर्शित करते रहते हैं। उन्होंने कलाकार को बधाई देते हुए आगे भी इसी तरह अच्छा काम करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने भी मधुरेंद्र कुमार की कलाकृति की प्रशंसा की। उन्होंने नीतीश कुमार को रेत पर उकेरी गई उनकी विशाल प्रतिमा और बिहार के विकास कार्यों को दर्शाते चित्रों के बारे में जानकारी दी।

वहीं, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार भी इस कलाकृति को देखने पहुंचे। अपने पिता नीतीश कुमार की रेत से निर्मित विशाल प्रतिमा देखकर उन्होंने खुशी जाहिर की। उन्होंने सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार की पीठ थपथपाई और हाथ मिलाकर उनकी कलाकारी की सराहना की।

बिहार के नक्शे में दिखाई विकास योजनाओं की झलक

इस सैंड आर्ट की खासियत यह रही कि कलाकार ने बिहार के नक्शे को केंद्र में रखकर राज्य की विभिन्न विकास योजनाओं को चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया। इसमें सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, डिजिटल बिहार, नल-जल योजना, बिजली और छात्राओं के लिए शुरू की गई साइकिल योजना को प्रमुखता से दर्शाया गया। कलाकृति पर 'बिहार का सर्वांगीण विकास' और 'नीतीश कुमार बिहार के विकास पुरुष' जैसे संदेश भी लिखे गए हैं। रंग-बिरंगे चित्रों के जरिए बिहार के विकास की एक प्रतीकात्मक तस्वीर प्रस्तुत की गई है।

12 घंटे की मेहनत से तैयार हुई कलाकृति

मीडिया से बातचीत में सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने बताया कि इस विशाल कलाकृति को तैयार करने में करीब 12 घंटे का समय लगा। इसके निर्माण में लगभग 30 टन बालू का इस्तेमाल किया गया है। इसकी लंबाई 20 फीट और ऊंचाई 10 फीट है। उन्होंने कहा कि इस कलाकृति के माध्यम से कला के जरिए बिहार के विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का संदेश आम लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है।

फिलहाल पटना स्थित जदयू कार्यालय परिसर में स्थापित यह विशाल सैंड आर्ट लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की सराहना से कलाकार मधुरेंद्र कुमार का उत्साह भी बढ़ा है।