Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

30 साल की हरियाणवी अभिनेत्री दिव्यांका सिरोही का निधन, हार्ट अटैक की आशंका

एंटरटेनमेंट डेस्क, अर्पिता कृष्णा 

हरियाणवी फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री की उभरती अभिनेत्री दिव्यांका सिरोही का 30 वर्ष की उम्र में अचानक निधन हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 21 अप्रैल 2026 को उनके घर पर तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी सामने नहीं आई है। 

परिजनों के अनुसार, घटना के समय वह गाजियाबाद स्थित अपने घर पर थीं, जहां अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वह गिर पड़ीं। परिवार उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
दिव्यांका सिरोही की बड़ी बहन ने सोशल मीडिया के जरिए उनके निधन की पुष्टि की, जिसके बाद फैंस और इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। 

दिव्यांका मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की रहने वाली थीं और उन्होंने अपनी पहचान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से बनाई थी। टिकटॉक वीडियो से लोकप्रियता हासिल करने के बाद उन्होंने हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में कई गानों में काम किया और एक अलग पहचान बनाई। 

कम उम्र में इस तरह अचानक हुए निधन से उनके प्रशंसकों और इंडस्ट्री के लोगों में गहरा दुख है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनके काम को याद कर रहे हैं।