Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

₹32,801 करोड़ जीएसटी संग्रह, बिहार ने फिर बनाया नया रिकॉर्ड

स्टेट डेस्क, आकाश अस्थाना ।

- एसजीएसटी एवं आईजीएसटी के समायोजन में बिहार का वृद्धि दर राष्ट्रीय औसत से भी 8 फीसदी अधिक
- मार्च में 13% ग्रोथ, राष्ट्रीय औसत से 8% ज्यादा, डेटा एनालिटिक्स और सख्त निगरानी से बढ़ा कर संग्रह

पटना, राज्य वस्तु एवं सेवा कर संग्रहण के मामले में वाणिज्यकर विभाग ने वर्ष 2024-25 के रिकॉर्ड को काफी पीछे छोड़ दिया है। विभाग से जारी आंकड़ों के अनुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 में ₹32,801.35 करोड़ जीएसटी का संग्रहण किया गया। जो वर्ष 2024-25 से 11.67 फीसदी अधिक है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार आईजीएसटी समायोजन के बाद राज्य का शुद्ध जीएसटी संग्रहण ₹32,077.22 करोड़ रहा, जो 9.20 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है।

वाणिज्य कर विभाग की ओर से जारी प्रावधिक आंकड़ों के अनुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य के कर संग्रहण में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। राज्य ने बड़े राज्यों की श्रेणी में कुल संग्रहण वृद्धि दर के आधार पर चौथा स्थान प्राप्त किया है, जो कर प्रशासन में निरंतर सुधार और प्रभावी निगरानी का परिणाम है।
 
₹46,500 करोड़ के लक्ष्य के मुकाबले 93% से अधिक हासिल              

आंकड़े बताते हैं कि मार्च 2026 में एसजीएसटी एवं आईजीएसटी समायोजन सहित बिहार की वृद्धि दर 13 प्रतिशत रही, जो राष्ट्रीय औसत 5 प्रतिशत से काफी अधिक है। संपूर्ण नकद संग्रहण के आधार पर बिहार ने 10.60 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की, जबकि राष्ट्रीय औसत 6.40 प्रतिशत रहा। जीएसटी और गैर-जीएसटी को मिलाकर राज्य का कुल कर संग्रहण वित्तीय वर्ष 2025-26 में ₹43,324.79 करोड़ था। यह पिछले वर्ष की तुलना में 4.09 प्रतिशत अधिक है। राज्य सरकार की ओर से निर्धारित ₹46,500 करोड़ के लक्ष्य के विरुद्ध विभाग ने 93.17 प्रतिशत  संग्रहण प्राप्त किया। 
अधिकारियों ने बताया कि ई-वे बिल विश्लेषण,  डेटा एनालिटिक्स आधारित निगरानी,  जोखिम आधारित जांच और करदाताओं के साथ संवाद को मजबूत किए जाने से कर आधार का विस्तार हुआ और राजस्व संग्रहण में स्थायी वृद्धि दर्ज की गई। उन्होंने आने वाले वित्तीय वर्ष में कर प्रणाली को और अधिक सरल, पारदर्शी बनाने, करदाताओं को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ ही राजस्व संग्रहण वृद्धि की गति को बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाने का दावा किया है।