Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

37 महादलित टोलों में भी फहरेगा तिरंगा, अधिकारियों ने तैयारियों का लिया जायजा

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान/दारौंदा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को दारौंदा प्रखंड के विभिन्न 37 महादलित टोलों में भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को प्रखंड प्रशासन के अधिकारियों ने विभिन्न स्थलों की तैयारियों का जायजा लिया। बीडीओ सिम्पी कुमारी, सीओ वेद प्रकाश नारायण एवं बीईओ सौरभ सुमन ने झंडोत्तोलन कार्यक्रम से जुड़ी तैयारियों की जानकारी ली और संबंधित कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए।

प्रखंड मुख्यालय में सुबह 8:45 बजे से 11:30 बजे तक स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम की शुरुआत स्वतंत्रता सेनानियों की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने से होगी। इसके बाद प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रमुख द्वारा झंडोत्तोलन किया जाएगा।

प्रखंड प्रशासन ने पंचायतवार महादलित टोलों में भी झंडोत्तोलन का समय निर्धारित किया है। संबंधित टोलों में झंडोत्तोलन के लिए टोले के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति अथवा महिला को शामिल कराया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार करसौत पंचायत के करसौत मौजे टोला में सुबह 10 बजे, पिनर्थू कला में 10:10 बजे तथा पिनर्थू खुर्द में 10:20 बजे झंडोत्तोलन होगा। पसिवड़ में 10:20 बजे, पकवलिया चमार टोली में 10:30 बजे और पकवलिया बलुआ में 10:50 बजे कार्यक्रम होगा। वहीं, देबर चमार टोली में 10:30 बजे तथा लोपर कॉलोनी में 10:40 बजे झंडोत्तोलन निर्धारित है।

इसके अलावा सवान विग्रह, नवलपुर, कोथुआ सारंगपुर समेत प्रखंड के अन्य महादलित टोलों में भी निर्धारित समय पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। कार्यक्रम के सफल संचालन की जिम्मेदारी संबंधित पंचायत सचिव, कृषि समन्वयक, तकनीकी सहायक, ग्राम आवास पर्यवेक्षक समेत अन्य कर्मियों को सौंपी गई है। प्रशासन की ओर से सभी संबंधित कर्मियों को समय पर कार्यक्रम संपन्न कराने का निर्देश दिया गया है।