लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
सीवान/दरौंदा. थाना क्षेत्र के बगौरा गांव से पुलिस ने देसी शराब के साथ चार लोगों को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया है.
इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बगौरा पासी टोला में कुछ लोग बाहर से आ कर शराब की खरीद बिक्री कर रहे हैं. जानकारी मिलने के बाद छापेमारी की गई. जहां से 40 लीटर देसी शराब के साथ चार लोगों को पकड़ लिया गया. पकड़े गए व्यक्तियों में बगौरा के गोलू कुमार, विक्की कुमार एवं सारण जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र के डोहर के सुजीत कुमार एवं सुनील कुमार है.







