Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

50 की दुल्हन, 18 का दूल्हा: गुजरात से शुरू हुई लव स्टोरी ने बिहार में मचाया बवाल

स्टेट डेस्क, श्रेयांश पराशर |

प्यार न उम्र देखता है, न हालात। लेकिन जब उम्र का फासला पीढ़ियों जितना हो और समाज की सीमाएं टूटती नजर आएं, तो वो खबर बन जाती है। ऐसा ही एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है बिहार के भागलपुर से, जहां एक 50 वर्षीय महिला ने 18 साल के युवक से शादी कर ली। गुजरात से शुरू हुई यह प्रेम कहानी अब पुलिस और पंचायत तक पहुंच चुकी है।

गुजरात में रहने वाली 50 वर्षीय ज्योति देवी, अपने पति और बेटे के साथ रहती थीं। उन्हीं के साथ घर में एक 18 साल का लड़का, कहनाई कुमार भी रहता था। दोनों के बीच नज़दीकियां बढ़ीं और एक दिन अचानक दोनों गायब हो गए। बाद में पता चला कि वे बिहार के भागलपुर जिले में आकर शादी कर चुके हैं।

ज्योति देवी मूल रूप से बिहार के कहलगांव के शोभनाथपुर गांव की रहने वाली हैं। बताया गया कि उन्हें पहले से तीन बेटे और पोते-पोतियां भी हैं। शादी के बाद वे कहनाई कुमार के घर रहने लगीं, जिससे पूरे इलाके में यह मामला चर्चा का विषय बन गया।

महिला के परिवार वालों ने इस शादी का कड़ा विरोध किया है। उनकी बेटी और दामाद ने घोघा थाना में जाकर इस विवाह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उनका कहना है कि महिला ने समाज और परिवार दोनों को शर्मसार किया है और अब उनसे छिपती फिर रही है।

परिवार जब कहनाई के घर पहुंचा तो पंचायत भी बुलाई गई, लेकिन महिला हाजिर नहीं हुई। इसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा। घोघा थाने की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

यह मामला न सिर्फ उम्र के फासले को लेकर सवाल खड़े करता है, बल्कि परिवार और सामाजिक मर्यादाओं पर भी नई बहस को जन्म दे रहा है। अब देखना यह होगा कि कानून और समाज इस अनोखे रिश्ते को कैसे देखता है।