लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
सीवान : दारौंदा प्रखंड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, दारौंदा में बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ के बैनर तले सोमवार को लगातार सातवें दिन भी कार्य बहिष्कार जारी रहा। इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य केंद्र परिसर में धरना-प्रदर्शन कर अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ विरोध जताया।
धरना के दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर सरकार सकारात्मक निर्णय नहीं लेती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने सरकार से मानदेय में वृद्धि, नियमितीकरण सहित अन्य लंबित मांगों का शीघ्र समाधान करने की मांग की। धरना कार्यक्रम में आशा कार्यकर्ता बसंती देवी,संजू देवी, चंदा देवी, मंजू देवी, पूनम देवी, रीना देवी, पूजा देवी सहित बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। आंदोलन के कारण स्वास्थ्य केंद्र की कई नियमित स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।







