Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

71 वर्षीय महिला से 49 लाख की ऑनलाइन ठगी

नेशनल डेस्क, नीतीश कुमार।

71 वर्षीय महिला से 49 लाख की ठगी: ऑनलाइन जबरन वसूली गिरोह का पर्दाफाश

दिल्ली पुलिस ने 49 लाख रुपये की डिजिटल ठगी से जुड़े एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन जबरन वसूली करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है और इसके छह मुख्य सदस्यों को लखनऊ में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि यह कदम 71 वर्षीया महिला की शिकायत की जांच के दौरान उठाया गया। महिला के साथ 49 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई थी। आरोपियों ने खुद को कानून प्रवर्तन एजेंसी का सदस्य बताकर उसे लगभग 24 घंटे तक डिजिटल रूप से बंधक बनाए रखा। पुलिस के अनुसार, उन्होंने वीडियो कॉल के माध्यम से लगातार धमकाकर महिला को यह विश्वास दिलाया कि वह किसी अपराध में शामिल है।

लगातार दबाव में आकर पीड़िता ने गिरोह के इशारे पर कई बैंक खातों में पैसे भेज दिए। जांच में क्राइम ब्रांच की टीम ने लखनऊ के अमीनाबाद, हसनगंज, मदेयगंज और सदर कैंट क्षेत्रों में छापेमारी की, जिसके बाद गिरफ्तारियां संभव हो सकीं।

अधिकारियों के मुताबिक, जिन छह आरोपियों को पकड़ा गया है, उनकी पहचान विशाल तिवारी (19), शकील अहमद (53) और मोहम्मद ओवैस, मोहम्मद अहद, मोहम्मद आतिफ तथा मोहम्मद उज्जैब (सभी 25 वर्ष) के रूप में हुई। सभी आरोपी आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि से हैं और उन्हें धन शोधन में सहायता के लिए ‘म्यूल अकाउंट’ संचालित करने के लिए जोड़ा गया था। इनमें से कई स्थानीय दुकानों, होटलों और छोटे कामों में लगे थे, जबकि एक आरोपी पहले से ही एक अन्य आपराधिक मामले में मुकदमे का सामना कर रहा था।

‘म्यूल खाते’ वे बैंक खाते होते हैं जिनका इस्तेमाल अपराधी अवैध धन को स्थानांतरित या छिपाने के लिए करते हैं। जांच में यह सामने आया कि गिरोह ने धोखाधड़ी की रकम को कई खातों में घुमाया और पीड़िता द्वारा भेजी गई राशि तुरंत आगे भेजकर एटीएम से निकाल ली जाती थी। अधिकारी ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश अभी जारी है।