Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

9 टू 9 मॉल के पास जलजमाव से राहगीर परेशान

लोकल डेस्क, आर्या कुमारी।

दरौंदा: महाराजगंज अनुमंडल क्षेत्र के काजी बाजार से बैंक रोड जाने वाली सड़क पर नाइन टू नाइन मॉल के समीप नाले का पानी सड़क पर बहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलजमाव के कारण आवागमन बाधित हो रहा है, वहीं डायरिया और डेंगू जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है और सड़क पर बने गड्ढों से स्थिति और गंभीर हो गई है।

इस मार्ग से आने-जाने वाले बच्चे, बुजुर्ग और वाहन चालक अक्सर फिसलकर गिर जाते हैं, जिससे उन्हें चोटें लग रही हैं। स्थानीय दुकानदारों और मुहल्लेवासियों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार स्थानीय प्रशासन से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकल सका है, जिससे लोगों में रोष व्याप्त है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क निर्माण के बाद नाली का निर्माण नहीं होने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। इस मार्ग से स्थानीय जनप्रतिनिधि और सरकारी कर्मी भी आते-जाते हैं, लेकिन इसके बावजूद समस्या पर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है।