Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

AAP का बड़ा एक्शन: राघव चड्ढा राज्यसभा उपनेता पद से हटाए गए

नेशनल डेस्क , रानी कुमारी

आम आदमी पार्टी (AAP) ने राज्यसभा में अपने संगठनात्मक ढांचे में बड़ा बदलाव करते हुए वरिष्ठ नेता और सांसद राघव चड्ढा को उपनेता के पद से हटा दिया है। पार्टी ने इस संबंध में राज्यसभा सचिवालय को आधिकारिक पत्र भेजकर जानकारी दी है।

पार्टी के नए निर्णय के तहत AAP सांसद अशोक मित्तल को राज्यसभा में उपनेता नियुक्त किया गया है। वह अब सदन में पार्टी की ओर से समन्वय और रणनीतिक जिम्मेदारियां संभालेंगे।

AAP ने राज्यसभा सचिवालय को यह सूचित किया है कि राघव चड्ढा को सदन में बोलने के लिए समय आवंटित न किया जाए। संसदीय प्रक्रिया में यह एक असामान्य कदम माना जा रहा है, क्योंकि किसी सांसद को बोलने का अवसर आमतौर पर पार्टी की सिफारिश के आधार पर तय होता है।

हालांकि, पार्टी की ओर से इस फैसले के पीछे के कारणों का आधिकारिक खुलासा नहीं किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, इसे संगठनात्मक और रणनीतिक बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस निर्णय से राज्यसभा में AAP की कार्यशैली और नेतृत्व संरचना पर असर पड़ सकता है। साथ ही, यह पार्टी के भीतर चल रहे संभावित बदलावों का संकेत भी माना जा रहा है।