Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

ADG कुंदन कृष्णन ने किसानों पर दिए बयान पर मांगी माफी

स्टेट डेस्क, नीतीश कुमार ।

ADG कुंदन कृष्णन ने किसानों पर दिए बयान पर मांगी माफी, चिराग पासवान ने जताई थी आपत्ति

बिहार के एडीजी कुंदन कृष्णन ने शनिवार को अपने विवादित बयान पर माफी मांग ली। उन्होंने कहा कि यदि उनके बयान से किसानों की भावनाएं आहत हुई हैं तो उन्हें इसका अफसोस है। उनका उद्देश्य किसानों के खिलाफ कुछ कहने का नहीं था। उन्होंने बताया कि बिहार की बड़ी आबादी गांवों में रहती है और उनके पूर्वज भी किसान रहे हैं। वह स्वयं भी खेती से जुड़े हुए हैं और किसानों का सम्मान करते हैं।

 

एडीजी ने 16 जुलाई को कहा था कि अप्रैल, मई और जून के महीनों में राज्य में हत्याओं की संख्या बढ़ जाती है। यह पिछले कई वर्षों से देखा गया है। बारिश शुरू होने तक यह सिलसिला जारी रहता है। इस समय खेती का काम नहीं होता, किसानों के पास काम की कमी रहती है और इसी वजह से वारदातें बढ़ जाती हैं। जबकि बारिश के बाद किसान अपने काम में लग जाते हैं, जिससे घटनाओं में गिरावट आती है।

 

उनके बयान पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने नाराजगी जताते हुए कहा था कि ऐसे बयानों से एडीजी अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकते।