Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

AI के दौर में शिक्षा पर ‘Young Minds Lecture Series’ 15 फरवरी को

नेशनल डेस्क, आर्या कुमारी ।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव और शिक्षा के क्षेत्र में इसके महत्व को लेकर ‘Young Minds Lecture Series: करियर मंत्र’ के अंतर्गत एक विशेष ऑनलाइन व्याख्यान का आयोजन 15 फरवरी को शाम 6 बजे किया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन D Media Junction द्वारा प्रस्तुत एवं JPNCE के सहयोग से किया जा रहा है। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण (D Media Junction) के Youtube और Facebook पेज पर किया जाएगा।

कार्यक्रम का विषय “Artificial Intelligence (AI) के दौर में शिक्षा” रखा गया है। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में श्री गौरव कुमार, सहायक प्राध्यापक, कंप्यूटर साइंस, दयानंद सागर विश्वविद्यालय, बेंगलुरु उपस्थित रहेंगे, जो AI के क्षेत्र में शिक्षा और करियर की संभावनाओं पर अपने विचार साझा करेंगे।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. नवीन तिवारी, अतिथि सहायक प्राध्यापक, माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी , रीवा द्वारा किया जाएगा। वहीं अध्यक्षीय टिप्पणी प्रो. विकाश पारीक, अध्यक्ष, कंप्यूटर साइंस विभाग, महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी द्वारा दी जाएगी।

आयोजकों ने बताया कि इस व्याख्यान का उद्देश्य छात्रों और युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में हो रहे बदलावों, नई तकनीकों और करियर के अवसरों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से अधिक से अधिक संख्या में इस ऑनलाइन कार्यक्रम से जुड़ने की अपील की है।