Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

AIR INDIA फ्लाइट की आपात लैंडिंग

नेशनल डेस्क, श्रेयांश पराशर |
अहमदाबाद हादसे के कुछ ही दिन बाद एयर इंडिया की एक और फ्लाइट तकनीकी खामी के चलते संकट में पड़ गई। सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आ रही फ्लाइट एआई-180 के बाएं इंजन में खराबी आने के बाद उसे कोलकाता एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग करानी पड़ी। यात्रियों को तुरंत विमान से सुरक्षित उतार लिया गया।

एयर इंडिया की फ्लाइट्स इन दिनों लगातार परेशानियों में घिरी नजर आ रही हैं। अहमदाबाद में हुए हादसे की जांच अभी पूरी भी नहीं हुई थी कि एक और विमान तकनीकी खराबी का शिकार हो गया। ताजा मामला फ्लाइट एआई-180 का है, जो सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आ रही थी। सोमवार देर रात करीब 12:45 बजे पायलट को इंजन में समस्या महसूस हुई, जिसके बाद फ्लाइट को कोलकाता डायवर्ट कर दिया गया।

सूत्रों के अनुसार, फ्लाइट के बाएं इंजन में तकनीकी गड़बड़ी सामने आई, जिसकी वजह से मंगलवार सुबह 5:20 बजे विमान की आगे की यात्रा रद्द कर दी गई। सभी यात्रियों को कोलकाता एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया गया। फ्लाइट के कप्तान ने यात्रियों को सूचना देते हुए बताया कि सुरक्षा को देखते हुए यह कदम उठाया गया।

यह अकेला मामला नहीं है। बीते दिनों में कई फ्लाइट्स तकनीकी खामियों के कारण हंगकांग, लंदन और दिल्ली से वापस लौट चुकी हैं। 12 जून को अहमदाबाद में लंदन जा रही फ्लाइट के क्रैश में 241 लोगों की जान चली गई थी। इससे विमानन सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

एयर इंडिया और अन्य एयरलाइनों के विमानों में हो रही लगातार तकनीकी दिक्कतें यात्रियों की सुरक्षा पर गंभीर चिंता पैदा कर रही हैं। DGCA ने इस पर जांच के आदेश दे दिए हैं।