Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

BB 19: आमाल और प्रणीत के बीच तीखी नोकझोंक, शो में बढ़ा तनाव

एंटरटेनमेंट डेस्क, श्रेयांश पराशर |

बिग बॉस 19 के घर में इस हफ्ते जबरदस्त हंगामा देखने को मिला। सिंगर आमाल मलिक और कंटेस्टेंट प्रणीत मोरे के बीच हुई बहस ने माहौल पूरी तरह गरमा दिया। जो बातचीत मज़ाक-मज़ाक में शुरू हुई थी, वह जल्द ही गाली-गलौज और छींटाकशी तक पहुंच गई।

दरअसल, बहस के दौरान आमाल ने प्रणीत को “राजू” कहकर चिढ़ाया। यह सुनते ही प्रणीत भड़क गए और पलटवार करते हुए आमाल को “नल्ला” कह डाला। दोनों के बीच तकरार इतनी बढ़ गई कि हाथापाई की नौबत तक आ गई।

आमाल गुस्से में प्रणीत को बार-बार छाती में धक्का देकर उकसाने लगे। प्रणीत ने उनसे दूरी बनाए रखने और छूने से मना किया, लेकिन आमाल लगातार भड़काते रहे। यहां तक कि उन्होंने जोर से हंसकर प्रणीत का मजाक भी उड़ाया।

बात यहीं नहीं रुकी। आमाल ने बैकबाइटिंग करते हुए प्रणीत को “ज़ेबरा” तक कह दिया और नस्लभेदी टिप्पणी की। इस बयान ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी। फैंस ने आमाल को जमकर ट्रोल किया और बिग बॉस से उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी की।

गौर करने वाली बात यह है कि आमाल का विवादों से पुराना नाता रहा है। इससे पहले भी वे करियर शेमिंग और बॉडी शेमिंग जैसे बयानों के लिए सुर्खियों में रह चुके हैं। अब देखना यह है कि शो में इस झगड़े के बाद सलमान खान वीकेंड का वार में इस मुद्दे को कैसे उठाते हैं।