Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

BB 19: नए प्रोमो में रोमांस, तकरार और रिश्तों की परीक्षा

एंटरटेनमेंट डेस्क, श्रेयांश पराशर l

‘बिग बॉस 19’ इस वक्त दर्शकों के बीच जबरदस्त लोकप्रियता बटोर रहा है। शो में आए दिन नए ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिल रहे हैं, जिससे दर्शकों की दिलचस्पी लगातार बनी हुई है। ताज़ा प्रोमो ने तो माहौल और भी गर्मा दिया है।

वीकेंड का वार एपिसोड इस बार काफी धमाकेदार होने वाला है। सलमान खान ने जहां कंटेस्टेंट्स को उनकी परफॉर्मेंस पर फीडबैक दिया, वहीं एपिसोड में एंटरटेनमेंट का डोज़ बढ़ाने के लिए ऊर्फी जावेद की एंट्री हुई। ऊर्फी न केवल अपनी यूनिक फैशन स्टाइल बल्कि बेबाक अंदाज़ के लिए भी जानी जाती हैं। इस बार वे घरवालों को दिलचस्प टास्क देती नजर आईं।

प्रोमो में दिखाया गया कि ऊर्फी ने सबसे पहले अमाल मलिक और तान्या मित्तल को बुलाया, जिनका रोमांटिक डांस देखकर घर का माहौल हल्का-फुल्का और मस्तीभरा हो गया। तान्या शर्म से लाल हो गईं, वहीं अमाल का अंदाज़ दर्शकों का दिल जीतता दिखा। लेकिन ड्रामा यहीं खत्म नहीं हुआ। ऊर्फी ने घरवालों से पूछा कि इनमें से किसका रिश्ता सबसे पहले टूटेगा। दिलचस्प बात यह रही कि ज्यादातर घरवाले तान्या का नाम लेते दिखे।

इतना ही नहीं, प्रोमो में कुनिका सदानंद को गुस्से में रेड हार्ट पर हथौड़ा मारते हुए भी दिखाया गया, जिससे एपिसोड के और भी हाई वोल्टेज होने के संकेत मिलते हैं।

कुल मिलाकर, बिग बॉस 19 का यह वीकेंड एपिसोड दर्शकों को रोमांस, ड्रामा और एंटरटेनमेंट का पूरा पैकेज देने वाला है। शो के फैंस के लिए यह एपिसोड किसी रोलर कोस्टर राइड से कम नहीं होगा।