Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

BB 19: फरहाना-शहबाज की भिड़ंत, अमाल-अभिषेक में धक्का-मुक्की

एंटरटेनमेंट डेस्क, श्रेयांश पराशर l

‘बिग बॉस 19’ के घर में इस हफ्ते एक बार फिर झगड़ों का दौर शुरू हो गया है। ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड के बाद जहां फरहाना और शहबाज बदेशा के रिश्ते में खटास आ गई है, वहीं नॉमिनेशन टास्क के दौरान अमाल मलिक और अभिषेक बजाज के बीच जमकर धक्का-मुक्की देखने को मिली।

दरअसल, वीकेंड का वार में शहबाज ने फरहाना को नेहल का चमचा कह दिया था, जिससे फरहाना बुरी तरह भड़क उठीं। शो के नए प्रोमो में देखा जा सकता है कि फरहाना शहबाज पर चिल्लाते हुए कहती हैं, “तू बहनों को नौकर बनाकर रखता है... कितना गिरा हुआ इंसान है तू!” फरहाना की बातों पर शहबाज भी पलटकर जवाब देते हैं, जिससे माहौल और गरम हो जाता है। इस बीच नीलम झगड़ा शांत कराने के लिए बीच में आती हैं, लेकिन वह खुद भी फरहाना से उलझ जाती हैं। नीलम कहती हैं, “अपने ऊपर आती है तो मिर्ची लग जाती है।” इसके बाद दोनों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो जाती है।

वहीं दूसरी ओर, घर में हुए नॉमिनेशन टास्क ने सभी कंटेस्टेंट्स के बीच तनाव बढ़ा दिया। इस बार टास्क का कॉन्सेप्ट अनोखा था; घरवालों को जिसे नॉमिनेट करना था, उसे गोलगप्पे खिलाने थे। टास्क के दौरान अमाल मलिक और अभिषेक बजाज के बीच कहासुनी इतनी बढ़ी कि बात धक्का-मुक्की तक पहुंच गई। घर के बाकी सदस्य बीच-बचाव करने की कोशिश करते दिखे।

शो के अपकमिंग एपिसोड में इन झगड़ों का असर घर की नई ग्रुपिंग और रिश्तों पर साफ दिखाई देने वाला है। दर्शक भी अब बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं कि सलमान खान इन विवादों पर वीकेंड में क्या रिएक्शन देंगे।