Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

BB 19: मालती चाहर के एंट्री के बाद तान्या मित्तल का बदला अंदाज़

एंटरटेनमेंट डेस्क, श्रेयांश पराशर l

रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ इस वक्त जबरदस्त सुर्खियों में है। शो में हर दिन नए ड्रामे, झगड़े और भावनात्मक पलों के कारण दर्शकों का मनोरंजन लगातार बढ़ रहा है। सलमान खान के होस्ट किए इस सीजन में अब क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन मालती चाहर ने वाइल्ड कार्ड एंट्री लेकर शो का माहौल और दिलचस्प बना दिया है।

मालती के घर में आते ही तान्या मित्तल का रवैया बदलता हुआ नजर आ रहा है। शुरुआत में ही मालती ने तान्या को आईना दिखाते हुए कहा कि घर के बाहर लोग उसकी बातों पर भरोसा नहीं करते और उसका इमेज सही नहीं बन रही है। हालांकि, तान्या ने इन बातों को गंभीरता से नहीं लिया।

अब शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें तान्या और मालती के बीच हल्की तकरार दिखाई दे रही है। वीडियो में तान्या, जीशान और मालती की बातचीत में टोकती नजर आती हैं और तंज कसती हैं—“इनका गला नहीं थकता बोलते-बोलते?” इस पर मालती मुस्कराते हुए जवाब देती हैं, “मेरा भी ख्याल रख ले यार, मुझे भी अच्छा लगेगा।”

इसके बाद तान्या, नीलम से मालती की बात का जिक्र करती दिखती हैं, जिससे ऐसा लगता है कि उन्हें मालती की मौजूदगी खल रही है।

प्रोमो रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाएं आने लगीं। एक यूजर ने लिखा, “तान्या और नीलम दोनों को जलन हो रही है।” वहीं दूसरे ने कमेंट किया, “तान्या को मालती से चिढ़न है, उसे पता है कैसे फोकस में रहना है।”

कुल मिलाकर, मालती चाहर के आने से घर का माहौल और ज़्यादा रोमांचक हो गया है। अब देखना होगा कि क्या यह नई टकराहट शो की दिशा बदल देगी या फिर यह सिर्फ एक और ‘बिग बॉस मोमेंट’ बनकर रह जाएगी।