Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

BB 19: अभिषेक की EX-Wife का खुलासा, अशनूर को दी दूरी बनाने की सलाह

एंटरटेनमेंट डेस्क, श्रेयांश पराशर l

रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 19 में इस वक्त सबसे ज्यादा चर्चा में हैं कंटेस्टेंट अभिषेक बजाज। शो में उनकी कप्तानी और अशनूर कौर संग बढ़ती नजदीकियों ने लगातार सुर्खियां बटोरी हैं। लेकिन अब अभिषेक की पर्सनल लाइफ को लेकर एक नया मोड़ सामने आया है। उनकी एक्स वाइफ आकांक्षा जिंदल ने एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में अशनूर कौर और घर की बाकी फीमेल कंटेस्टेंट्स को चेतावनी दी है कि अभिषेक से दूरी बनाए रखना ही उनके लिए बेहतर है।

आकांक्षा ने साफ कहा कि जिंदगी कई बार इशारे देती है और जब तक इंसान गलतियों से सबक नहीं सीखता, तब तक वही चक्र दोहराता है। उन्होंने बिग बॉस देखने से इनकार किया, लेकिन कहा कि जो थोड़ा बहुत देखा, उसमें उन्हें यही लगा कि यह “कुदरत का इशारा” है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अभिषेक कैप्टन बनने के बाद से दिखावेबाजी कर रहा है और वह “थोड़ा चालाक और थोड़ा डम्ब” किस्म का इंसान है।

आकांक्षा और अभिषेक की शादी साल 2017 में हुई थी। दोनों ने घरवालों के विरोध के बावजूद एक-दूसरे को चुना था। लेकिन शादी के बाद जल्द ही उनके रिश्ते में दरार आने लगी। आकांक्षा का आरोप है कि अभिषेक उन्हें धोखा देते थे और उन पर करियर से जुड़ी कई पाबंदियां लगाते थे। उन्हें कुछ ऐसे स्क्रीनशॉट भी मिले जिनसे साफ हो गया कि अभिषेक उनके साथ वफादार नहीं हैं। जब आकांक्षा ने सीधे तौर पर सवाल उठाए तो अभिषेक ने उल्टा उन पर ही आरोप लगाने शुरू कर दिए। आखिरकार साल 2019 में दोनों का तलाक हो गया।

दिलचस्प बात यह है कि अभिषेक बजाज शो में अपनी छवि सुधारने और दर्शकों को प्रभावित करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। ‘बबली बाउंसर’, ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ और ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके अभिषेक का फिल्मी सफर अच्छा रहा है, लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ की यह परत सामने आने से उनके बिग बॉस सफर पर असर पड़ सकता है।

अब देखना यह होगा कि अशनूर कौर और बिग बॉस की बाकी फीमेल कंटेस्टेंट्स इस चेतावनी को कितना गंभीरता से लेती हैं और शो में आने वाले दिनों में अभिषेक का गेम कैसे बदलता है।