Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

BB 19: कैप्टेंसी टास्क में फरहाना भट्ठ से भिड़े गौरव खन्ना

एंटरटेनमेंट डेस्क, श्रेयांश पराशर l

बिग बॉस 19 में कैप्टेंसी टास्क ने एक बार फिर घर का माहौल गरमा दिया है। इस बार मुकाबला टीवी एक्टर गौरव खन्ना और कंटेस्टेंट फरहाना भट्ठ के बीच देखने को मिला। शो में अब तक बसीर अली, अमाल मलिक और अभिषेक बजाज घर के कप्तान बन चुके हैं, लेकिन अब घर को नया कैप्टन मिलने का वक्त आ गया है।

एपिसोड में सभी घरवाले असेंबली रूम में इकट्ठा होते हैं, जहां बिग बॉस घोषणा करते हैं – “अब वक्त आ गया है इस घर के नए कप्तान के चुनाव का।” इसके बाद वोटिंग प्रक्रिया शुरू होती है। सबसे पहले अभिनेत्री कुनिका सदानंद अपना वोट डालती हैं और गौरव खन्ना का समर्थन करती हैं। वोट देने के साथ ही वे फरहाना पर जमकर बरसीं। उन्होंने कहा – “फरहाना निहायत ही बदतमीज, बददिमाग और बेशर्म लड़की है।”

जैसे-जैसे वोटिंग आगे बढ़ती है, घर का माहौल और भी ज्यादा तनावपूर्ण होता गया। गौरव खन्ना ने भी अपना आपा खो दिया और बाकी घरवालों से नाराज होते हुए कहा – “आप लोगों को कोई हक नहीं बनता।” उनकी यह बात सुनकर घर के अंदर बहस और तेज हो गई।

फरहाना भट्ठ ने खुद का बचाव करने की कोशिश की और कहा कि घरवाले बिना वजह उन्हें निशाना बना रहे हैं। वहीं, गौरव को सपोर्ट करने वाले कंटेस्टेंट्स का मानना था कि वे घर को संभालने और नियमों का पालन कराने में ज्यादा सक्षम हैं।

कैप्टेंसी टास्क के इस एपिसोड ने एक बार फिर साफ कर दिया कि बिग बॉस 19 में कप्तानी सिर्फ पावर नहीं बल्कि कंटेस्टेंट्स के असली चेहरों को भी सामने लाने का जरिया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि वोटिंग के बाद घर का नया कैप्टन कौन बनता है और इस फैसले का घर की राजनीति पर क्या असर पड़ता है।