Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

BB 19: कैप्टेंसी टास्क में मालती चाहर और फरहाना भट में जबरदस्त टकराव

एंटरटेनमेंट डेस्क, श्रेयांश पराशर l

‘बिग बॉस 19’ जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, घर के अंदर झगड़े और विवाद लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शो के नए प्रोमो ने एक बार फिर दर्शकों का ध्यान खींच लिया है, जिसमें वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट मालती चाहर और फरहाना भट के बीच जोरदार बहस देखने को मिल रही है। ये झगड़ा कैप्टेंसी टास्क के दौरान हुआ, जब दोनों के बीच बात इतनी बढ़ गई कि एक-दूसरे पर व्यक्तिगत टिप्पणियां कर डालीं।

प्रोमो की शुरुआत बिग बॉस के ऐलान से होती है – “आज की कैप्टेंसी की रेस का पेचीदा ट्रैक है एक बड़ा जूता। ये जूता कैप्टेंसी का है।” इस टास्क में घरवालों को एक पैर बड़े जूते में रखकर तय ट्रैक पर चलना होता है और फिर एक पज़ल सुलझाना होता है। इस दौरान उनके प्रतिद्वंदी उन्हें रोकने की कोशिश कर सकते हैं। टास्क के दौरान नेहाल चुडासमा, नीलम गिरी, शहबाज बदेशा और मृदुल तिवारी जैसे प्रतियोगी भी जमकर मेहनत करते नजर आते हैं।

लेकिन सबसे ज्यादा ड्रामा तब देखने को मिला जब फरहाना और मालती आमने-सामने आईं। फरहाना ने मालती से कहा, “क्या बुलाया आपने मुझे?” जिस पर मालती भड़क गईं और बोलीं, “तूने मुझे पीस ऑफ शिट कहा था, तू खुद वही है।” झगड़ा बढ़ते-बढ़ते मालती ने फरहाना पर तीखा वार किया — “ना तेरे में कोई टैलेंट है, ना कुछ। तू सिर्फ बकवास करती है।” जवाब में फरहाना ने भी कहा, “तेरे में क्या है?”

प्रोमो के आखिर में मालती गुस्से में वहां से चली जाती हैं जबकि फरहाना उन पर चिल्लाती रहती हैं। अब दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है कि ये लड़ाई आने वाले एपिसोड में किस मोड़ पर पहुंचेगी।