Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

BB 19: सलमान की डांट से रोईं अशनूर, फैंस ने जताई नाराजगी

एंटरटेनमेंट डेस्क, श्रेयांश पराशर l

टीवी का सबसे पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ अपने ड्रामे और विवादों को लेकर लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। हर हफ्ते घर के अंदर कंटेस्टेंट्स के बीच तगड़ा झगड़ा देखने को मिलता है और वीकेंड का वार पर सलमान खान उन्हें आड़े हाथों लेते नजर आते हैं। इस बार का वीकेंड एपिसोड भी काफी हाई-वोल्टेज ड्रामा से भरपूर रहा, जहां सलमान खान ने अशनूर कौर को जमकर फटकार लगाई।

हाल ही में सामने आए प्रोमो वीडियो में सलमान खान अशनूर कौर को ‘अक्खड़’ कहते हुए डांटते दिखाई दिए। उनकी सख्त बातें सुनकर अशनूर की आंखों में आंसू आ गए। दरअसल, अशनूर ने बिग बॉस से फुटेज दिखाने की मांग की थी, जिस पर सलमान खान भड़क उठे और उन्हें खरी-खोटी सुनाई। सलमान ने सवाल किया कि "अगर आपके घर में बड़े पापा हैं तो क्या आप उन्हें भी ऑर्डर कर लोगी? मुझे अभी फुटेज दिखाओ।" सलमान ने आगे कहा कि अशनूर बिल्कुल अक्खड़ महिला लग रही थीं।

सलमान की इस डांट के बाद सोशल मीडिया पर दर्शकों की जमकर प्रतिक्रियाएं सामने आईं। कई यूजर्स ने शो को आड़े हाथों लिया और लिखा कि बिना वजह अशनूर को निशाना बनाया जा रहा है। एक यूजर ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, "ये शो चप्पल के लायक है।" दूसरे ने लिखा, "अशनूर कौर को क्यों टारगेट किया जा रहा है?" वहीं, एक अन्य ने सलमान पर भाई-भतीजावाद का आरोप लगाते हुए लिखा कि "असल में असली भाई-भतीजावाद तो सलमान करते हैं।"

दर्शकों की नाराजगी का आलम यह रहा कि कई लोग शो को बायकॉट करने की बात कहने लगे। हालांकि बिग बॉस के मेकर्स का कहना है कि यह सब शो का हिस्सा है, लेकिन अशनूर के आंसू और सलमान की सख्त डांट ने एपिसोड को चर्चा का विषय बना दिया है।