Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

BB 19: सलमान ने रिलेशनशिप पर किए मजेदार खुलासे

एंटरटेनमेंट डेस्क, श्रेयांश पराशर l

रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 19 का वीकेंड का वार हमेशा खास रहता है, लेकिन इस रविवार का एपिसोड और भी मजेदार होने वाला है। शो के होस्ट सलमान खान इस बार खुद को ही रोस्ट करते नजर आएंगे। साथ ही स्टेज पर फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ की स्टारकास्ट भी मेहमान बनकर पहुंचेगी।

नए प्रोमो वीडियो में देखा जा सकता है कि वरुण धवन, जाह्नवी कपूर, तान्या मित्तल और रोहित सुरेश शो में एंट्री करते हैं और डांस से माहौल गर्माते हैं। इसी दौरान सलमान खान भी स्टेज पर आते हैं और वरुण की खिंचाई करते हुए कहते हैं— “यह जो आपका कोरियोग्राफर है, इसने आपका हुनर देखकर ये स्टेप दिए हैं या...। इससे ज्यादा तो मैं भी नाच लेता हूं।” सलमान की यह बात सुनकर स्टेज पर मौजूद सभी मेहमान हंसी से लोटपोट हो जाते हैं।

इतना ही नहीं, जब वरुण धवन फिल्म की कहानी के बारे में बताते हैं कि इसमें उन्हें रिश्तों में धोखा मिलता है, तो जाह्नवी, तान्या और रोहित भी मजाकिया अंदाज में कहते हैं— “मुझे भी।” इसी मौके पर सलमान खान तुरंत चुटकी लेते हैं और कहते हैं— “यार ये तुम लोग मेरी जिंदगी की कहानी पर फिल्म तो नहीं बना रहे हो?” उनकी यह बात सुनकर स्टूडियो में ठहाकों की गूंज फैल जाती है।

शनिवार के एपिसोड में जहां सलमान खान ने घरवालों की क्लास लगाई, वहीं रविवार का एपिसोड पूरी तरह से एंटरटेनमेंट से भरपूर दिख रहा है। हर्ष गुजराल भी घरवालों की खिंचाई करेंगे और मेहमानों संग सलमान का ह्यूमर शो की जान बनेगा।

स्पष्ट है कि बिग बॉस 19 का यह वीकेंड का वार दर्शकों को खूब हंसाने वाला है, जहां सलमान खान अपनी डांसिंग स्किल्स और रिलेशनशिप हिस्ट्री पर खुलकर मजाक करते नजर आएंगे।