Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

BB19: अमाल मलिक ने सुनाई अपनी एकतरफ़ा मोहब्बत की कहानी

एंटरटेनमेंट डेस्क, श्रेयांश पराशर l

रियलिटी शो बिग बॉस 19 अपने ड्रामे, झगड़ों और इमोशनल पलों को लेकर लगातार चर्चा में बना हुआ है। इस बार शो के कंटेस्टेंट और म्यूजिक कंपोज़र अमाल मलिक ने अपने दिल का राज़ खोलते हुए एकतरफ़ा मोहब्बत की कहानी शेयर की। शो में कप्तानी की सराहना बटोर रहे अमाल ने इस एपिसोड में बताया कि कैसे उनकी ज़िंदगी के मुश्किल दौर में एक रहस्यमयी लड़की उनकी ज़िंदगी में आई और उनके दिल को छू गई।

अमाल ने भावुक होते हुए कहा, “ज़िंदगी में ऐसा दौर आता है जब इंसान टूट जाता है, किसी से रिश्ते रखने का मन नहीं करता। लेकिन फिर एक इंसान आपकी ज़िंदगी में आता है और सब बदल देता है। काश, मैं उस शख्स से थोड़ा पहले मिला होता, तो ज़्यादा वक्त साथ बिता पाता।”

उन्होंने आगे बताया कि यह रिश्ता इस समय एकतरफ़ा है, लेकिन उन्हें पूरा भरोसा है कि जब वह बिग बॉस हाउस से बाहर आएंगे तो यह मोहब्बत दोतरफ़ा हो जाएगी। अमाल ने यह भी कहा कि जब भी वह उस लड़की को याद करते हैं, उनके दिमाग में नई धुन बनने लगती है। उनके लिए यह रिश्ता सिर्फ इमोशन्स तक सीमित नहीं, बल्कि उनकी क्रिएटिविटी का भी हिस्सा है।

अमाल ने साफ कहा, “लोगों को शक है कि वह मेरा इंतज़ार नहीं करेगी, लेकिन मुझे अपने प्यार पर पूरा भरोसा है। अभी यह एकतरफ़ा है, लेकिन बाहर निकलने के बाद यह दोतरफ़ा हो जाएगा।”

उनकी यह इमोशनल बात सुनकर घरवाले भी हैरान रह गए, वहीं सोशल मीडिया पर भी फैंस उनकी कहानी को लेकर कयास लगाने लगे हैं। इस राज़ ने शो में एक नया रोमांटिक ट्विस्ट जोड़ दिया है।