Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

BB19: अभिषेक की शरारत पर भड़कीं अशनूर

एंटरटेनमेंट डेस्क, श्रेयांश पराशर l

‘बिग बॉस 19’ के घर में इस हफ्ते का एपिसोड रोमांस और नटखटपने का मिला-जुला तड़का लेकर आया है। घर के सबसे चर्चित जोड़ी अशनूर कौर और अभिषेक बजाज के बीच इस बार प्यार के साथ-साथ तकरार भी देखने को मिली। दोनों की मस्ती भरी नोकझोंक ने फैंस के चेहरों पर मुस्कान ला दी हालांकि अशनूर का गुस्सा देखने लायक था !

दरअसल, स्टोर रूम में अशनूर और अभिषेक के बीच मज़ाक-मस्ती चल रही थी। दोनों एक-दूसरे को चिढ़ा रहे थे, तभी प्रणित मोरे ने भी खेल में रंग भर दिया और अभिषेक पर तकिया फेंक दिया, जो सीधा उनके चेहरे पर लगा। अशनूर ज़ोर से हंस पड़ीं और प्रणित की तारीफ करने लगीं बस यहीं से अभिषेक का मूड बिगड़ गया।

गुस्से और शरारत के बीच का फर्क मिटाते हुए अभिषेक ने अशनूर की नाइट ड्रेस उठाई और वहां से चलते बने। अशनूर ने कई बार ड्रेस वापस मांगी, लेकिन अभिषेक तो जैसे छेड़ने के मूड में थे। वह गार्डन एरिया में पहुंचे और मुस्कुराते हुए नाइट ड्रेस को पूल में फेंक दिया!

अशनूर गुस्से से लाल होकर बोलीं, “अभिषेक! ये क्या किया तुमने?” और अभिषेक ने हंसते हुए कहा, “अब निकाल लो, वैसे भी ठंडा पानी मूड फ्रेश कर देगा।” उनकी यह नटखट हरकत देख बाकी घरवाले भी ठहाके लगाने लगे।

थोड़ी देर की नाराजगी के बाद, दोनों को साथ बैठते और मुस्कुराते देखा गया। लगता है कि “तकरार में भी थोड़ा प्यार” वाली कहावत इन दोनों पर बिल्कुल फिट बैठती है। फैंस ने भी सोशल मीडिया पर लिखा; “झगड़ा हो या प्यार, Abhinoor की केमिस्ट्री सबसे प्यारी!”