Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

BB19: अमाल से भिड़े गौरव, बसीर को कहा ‘सेक्रेटरी’

एंटरटेनमेंट डेस्क, श्रेयांश पराशर l

Bigg Boss 19 का नया प्रोमो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें घर के दो मजबूत कंटेस्टेंट्स गौरव खन्ना और अमाल मलिक के बीच तीखी बहस देखने को मिल रही है। शो की शुरुआत से ही दोनों के बीच मतभेद देखने को मिले हैं, लेकिन इस बार मामला काफी गरम हो गया।

प्रोमो में दिखाया गया है कि गौरव जिम एरिया में वर्कआउट कर रहे होते हैं, तभी अमाल मलिक उन पर टिप्पणी करते हैं। अमाल कहते हैं कि अगर गौरव चीजें सही तरह से नहीं करेंगे तो वह सवाल जरूर उठाएंगे। इस पर गौरव शांत रहते हुए जवाब देते हैं कि वह किसी की बात से ट्रिगर नहीं होंगे। बात यहीं खत्म नहीं होती, तभी बसीर अली भी इस बहस में कूद पड़ते हैं और अमाल का पक्ष लेते हैं।

गौरव बसीर को जवाब देते हुए कहते हैं, “मैं अमाल के सेक्रेटरी से बात नहीं करूंगा।” इस बयान ने माहौल को और गर्म कर दिया और घर में एक बार फिर से दो गुट बनते नजर आए। इस दौरान कुनिका सदानंद ने बातचीत में बीच-बचाव करने की कोशिश की और गौरव से कहा कि उन्हें किसी समाधान पर पहुंचना चाहिए। वहीं, फरहाना भट्ट ने गौरव का पक्ष लेते हुए कुनिका से कहा कि उन्हें इस मामले में दखल नहीं देना चाहिए।

दूसरी ओर निहाल चुडासमा ने गौरव पर निशाना साधते हुए कहा, “आप चाहते हैं कि दस लोग एक के खिलाफ हों ताकि सबका ध्यान आप पर जाए।” प्रोमो के अंत में सभी घरवाले इस झगड़े पर अपनी राय देते नजर आते हैं। दर्शक अब यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि आने वाले एपिसोड में यह विवाद किस मोड़ पर पहुंचेगा। Bigg Boss 19 का यह प्रोमो एक बार फिर साबित करता है कि शो में हर दिन ड्रामा, टकराव और एंटरटेनमेंट का नया डोज देखने को मिलेगा।