Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

BB19: कप्तानी टास्क में फरहाना-नीलम आमने-सामने

एंटरटेनमेंट डेस्क, श्रेयांश पराशर l

बिग बॉस 19 के 54वें एपिसोड में ड्रामा, इमोशंस और टकराव का ज़बरदस्त मिश्रण देखने को मिला। कप्तानी टास्क के दौरान फरहाना भट द्वारा नीलम गिरी का लेटर फाड़ने की घटना ने पूरे घर का माहौल गरमा दिया। टास्क इस बार परिवारों के भेजे गए लेटर्स पर आधारित था, जिसमें हर कंटेस्टेंट को यह तय करना था कि वह खुद कप्तानी की दौड़ में बने रहेंगे या किसी और का पत्र देकर अपने मौके का त्याग करेंगे।

शुरुआत में प्रनीत, मृदुल, कुनिका और फरहाना को अपने परिवार से पत्र मिले, जिससे घर का माहौल भावनात्मक हो गया। कई प्रतियोगियों की आंखों में आंसू आ गए। वहीं, बसीर, गौरव और अमाल ने अपनी कप्तानी की दावेदारी छोड़कर दूसरों को उनके परिवार का प्यार भरा संदेश पढ़ने का मौका दिया। लेकिन इसी बीच फरहाना ने नीलम का लेटर फाड़ दिया ताकि वह कप्तानी की रेस में बनी रह सकें।

इस कदम ने घरवालों को झकझोर दिया। नीलम भावनात्मक रूप से टूट गईं और रोने लगीं। गौरव ने नीलम के फटे हुए पत्र के टुकड़े समेटे, तो बाकी सदस्यों ने फरहाना के व्यवहार को “संवेदनहीन” और “स्वार्थी” बताया। फरहाना ने अपने निर्णय का बचाव करते हुए कहा कि “कप्तान बनना उनका अधिकार है।”

स्थिति तब और बिगड़ गई जब शहबाज़ ने घोषणा की कि अगर फरहाना कप्तान बनीं, तो वह कोई काम नहीं करेंगे। बिग बॉस ने नियमों के उल्लंघन और बढ़ते विवाद को देखते हुए कप्तानी टास्क को रद्द कर दिया।

इसके बाद अमाल मलिक और फरहाना के बीच तीखी बहस हुई। गुस्से में अमाल ने फरहाना की प्लेट छीनकर तोड़ दी, जिससे झगड़ा और भड़क गया। फरहाना ने पलटवार करते हुए अमाल को “B-ग्रेड व्यक्ति” कहा और उन पर अपनी मां को घसीटने का आरोप लगाया। एपिसोड का अंत तनाव, आंसुओं और आरोपों के बीच हुआ।