Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

BB19: सलमान खान ने तान्या और नीलम को बॉडी-शेमिंग पर लगाई फटकार

एंटरटेनमेंट डेस्क,श्रेयांश पराशर 

‘बिग बॉस 19’ के आज के वीकेंड का वार एपिसोड में दर्शक एक तीखा और भावनात्मक मोड़ देखने वाले हैं। शो के होस्ट सलमान खान इस बार तान्या मित्तल और नीलम गिरी पर जमकर बरसेंगे। वजह है — दोनों कंटेस्टेंट्स द्वारा सह-प्रतियोगी अश्नूर कौर के लुक्स और बॉडी को लेकर किए गए आपत्तिजनक कमेंट्स, जिन पर सोशल मीडिया पहले ही आग बबूला हो चुका है।

आज के एपिसोड के प्रोमो में देखा गया है कि सलमान खान मंच पर तान्या और नीलम से सवाल करते हैं, “तान्या और नीलम, बताइए अश्नूर के बारे में आपकी क्या राय है?” इस पर नीलम कहती हैं, “अच्छी लग रही हैं,” जबकि तान्या जोड़ती हैं, “प्रिंसेस जैसी लग रही हैं।” इसके बाद सलमान खान दोनों को डांटते हुए कहते हैं, “अच्छा? नीलम, आपको अपनी चुगली पर गर्व है? और तान्या, आपने उसे हाथी, डायनासोर, मोटी और फुग्गे जैसी कहा था। आपको ये हक किसने दिया?”

सलमान के सवालों के बाद दोनों कंटेस्टेंट्स के चेहरे उतर जाते हैं, वहीं अश्नूर कौर भावुक होकर रो पड़ती हैं। एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सलमान खान अश्नूर को सपोर्ट करते हुए कहते हैं कि किसी को भी उसके शरीर या लुक्स के आधार पर जज करने का हक नहीं है। इस वीकेंड का वार एपिसोड सोशल मीडिया पर प्रसारण से पहले ही सुर्खियों में आ चुका है। #WeStandWithAshnoor और #StopBodyShaming जैसे हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं। कई टीवी सेलेब्रिटीज़, जिनमें बिग बॉस 7 की विजेता गौहर खान भी शामिल हैं, ने अश्नूर के समर्थन में पोस्ट किए हैं।

आज का एपिसोड न केवल मनोरंजन बल्कि एक सशक्त संदेश भी देगा — कि बॉडी-शेमिंग किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं है। सलमान खान का यह रुख दर्शकों के लिए इस वीकेंड का सबसे बड़ा हाइलाइट बनने जा रहा है।