Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

Bigg Boss 19: अमाल मलिक ने तान्या पर निकाला गुस्सा

एंटरटेनमेंट डेस्क, श्रेयांश पराशर l

‘बिग बॉस 19’ का ताज़ा एपिसोड ड्रामा और गुस्से से भरपूर रहा। इस बार घर के अंदर अमाल मलिक और तान्या मित्तल के बीच जबरदस्त बहस देखने को मिली, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। दरअसल, तान्या और नीলাম गिरी के बीच शुरू हुई कहासुनी ने माहौल को गरमा दिया। नीলাম ने तान्या पर दोहरी चाल चलने का आरोप लगाया, जिसके बाद अमाल मलिक ने बीच में आकर तान्या की पोल खोल दी। इससे तान्या भड़क उठीं और दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई।

अमाल ने तान्या पर निशाना साधते हुए कहा, “तान्या को खुशी है कि अब ‘वीकेंड का वार’ में सब उसी की बात कर रहे हैं। वो सोचती है कि घर की पूरी कहानी उसी के इर्द-गिर्द घूम रही है, उसी की वजह से शो चल रहा है।” यह बात सुनकर तान्या आपा खो बैठीं और गुस्से में वहां से चली गईं। वहीं, गिरी भी तान्या से खासा नाराज़ दिखीं क्योंकि तान्या ने फरहाना भट्ट से बातचीत की, जिसे नीलम अपना सबसे बड़ा दुश्मन मानती हैं।

इस पूरे विवाद के बाद घर का माहौल और तनावपूर्ण हो गया है। कई घरवालों ने तान्या के रवैये पर सवाल उठाए हैं, जबकि कुछ ने अमाल के तीखे शब्दों को भी गलत बताया।

इसी बीच, नेहल चुडासमा और फरहाना भट्ट की दोस्ती में भी दरार पड़ गई है। दोनों के बीच जमकर बहस हुई, जिसमें एक-दूसरे पर भरोसा न करने के आरोप लगे। जो कभी एक-दूसरे के सबसे करीबी थे, अब आमने-सामने हैं।

कुल मिलाकर, ‘बिग बॉस 19’ का यह एपिसोड रिश्तों की टूटन, गुस्से और नई साजिशों से भरा रहा। आने वाले एपिसोड्स में यह देखना दिलचस्प होगा कि अमाल और तान्या की जंग कहां तक पहुंचती है और घर में किसकी चाल किस पर भारी पड़ती है।