Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

Bigg Boss 19: अमाल मलिक के बयान से बढ़ा विवाद

एंटरटेनमेंट डेस्क,श्रेयांश पराशर l 

‘बिग बॉस 19’ के घर से एक नया विवाद सामने आया है। कंटेस्टेंट और म्यूज़िक कंपोज़र अमाल मलिक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे साथी प्रतिभागी तान्या मित्तल के खिलाफ आपत्तिजनक और धमकी भरे शब्दों का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में अमाल अपने दोस्त शहबाज बदेशा से बातचीत करते हुए कहते हैं – “बनावटी इंसान है ये, गई ये अब... काटेंगे हम... कुत्ता बना देंगे हम लोग... डेंजर लोग हैं भाई, इधर क्या, बाहर भी पकड़ लेंगे।”

अमाल का यह बयान सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है और दर्शकों ने इसे “मानसिक उत्पीड़न” और “वर्बल इंटिमिडेशन” बताया है। तान्या मित्तल, जो अपने शांत और संयमित व्यवहार के लिए जानी जाती हैं, उनके समर्थक तुरंत उनके बचाव में उतर आए। ट्विटर (एक्स) पर #StandWithTanya और #AmaalMalikExposed जैसे हैशटैग ट्रेंड करने लगे। नेटिज़न्स ने ‘बिग बॉस’ मेकर्स से इस मामले पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। कई दर्शकों ने कहा कि इस तरह की भाषा न केवल शो के नियमों का उल्लंघन है, बल्कि यह दर्शकों को गलत संदेश भी देती है।

बताया जा रहा है कि शो की शुरुआत में अमाल और तान्या के बीच अच्छी दोस्ती थी, लेकिन ज़ीशान के एलिमिनेशन के बाद दोनों के रिश्तों में दरार आने लगी। कुछ घरवालों ने अमाल को यह कहकर उकसाया कि तान्या उन्हें “इंफ्लुएंस” कर रही हैं। इसके बाद अमाल ने उनसे दूरी बना ली और हाल के हफ्तों में दोनों के बीच कई बार बहसें हुईं।

उधर, सलमान खान पहले भी अमाल को उनके आक्रामक व्यवहार और अभद्र भाषा के लिए चेतावनी दे चुके हैं। हाल ही में शो में उनके पिता भी आए थे और उन्होंने बेटे से कहा था कि अपनी भाषा पर संयम रखें। अब देखना होगा कि इस विवाद के बाद बिग बॉस इस मुद्दे पर क्या कदम उठाते हैं।