Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

Bigg Boss 19: नॉमिनेशन टास्क में हुआ हंगामा

एंटरटेनमेंट डेस्क, श्रेयांश पराशर l

Bigg Boss 19: नॉमिनेशन टास्क में हुआ हंगामा, नेहल ने उड़ाया अभिषेक का मजाक, खुद हुई ट्रोल

बिग बॉस 19 का ताज़ा एपिसोड दर्शकों के लिए एंटरटेनमेंट और ड्रामा से भरपूर रहा। नॉमिनेशन टास्क के दौरान घरवालों के बीच हंसी-मजाक और बहस ने माहौल को और दिलचस्प बना दिया। इस टास्क में दो कंटेस्टेंट्स को परफॉर्म करना था और बाकी हाउसमेंबर्स को उन्हें डिस्टर्ब करना था। अभिषेक बजाज जब परफॉर्म कर रहे थे, तब नेहल उन्हें लगातार टोकने और ताने मारने में लगी रहीं। उन्होंने मज़ाक उड़ाते हुए कहा कि दिल्ली के अच्छे लोग अभिषेक जैसे नहीं होते और उन्हें शहर का नाम खराब नहीं करना चाहिए।

हालांकि, अभिषेक ने धैर्य दिखाते हुए टास्क पर पूरा फोकस बनाए रखा और नेहल को नज़रअंदाज़ किया। लेकिन इसी बीच नेहल का पैर फिसल गया और वह गिर पड़ीं। यह पल दर्शकों के लिए हास्यास्पद बन गया और सोशल मीडिया पर इसे “इंस्टेंट कर्मा” कहा जाने लगा। कई फैन्स ने लिखा कि यह एपिसोड का सबसे मज़ेदार हिस्सा था। कुछ ने कहा कि इंसान को किसी का मज़ाक नहीं उड़ाना चाहिए, वरना उसी वक्त कर्मा लौटकर आता है।

नेहल और अभिषेक की नोकझोंक पहली बार नहीं हुई है। शो के दौरान दोनों कई बार आपस में भिड़ चुके हैं, कभी खाने को लेकर तो कभी टास्क के दौरान। खासतौर पर चिकन को लेकर हुए विवाद ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं।

सोशल मीडिया पर एपिसोड के बाद दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली। जहां कुछ लोग इस घटना को मज़ेदार मान रहे हैं, वहीं कुछ का मानना है कि गिरने पर हंसना सही नहीं। कुल मिलाकर, इस वाकये ने बिग बॉस हाउस का माहौल हल्का-फुल्का बना दिया और दर्शकों को एंटरटेनमेंट का डोज़ मिल गया।