Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

Bigg Boss 19: मालती ने तान्या पर लगाए गंभीर आरोप

एंटरटेनमेंट डेस्क, श्रेयांश पराशर l

बिग बॉस 19 के घर में नए ड्रामे ने फिर से सुर्खियां बटोरी हैं। हाल ही में क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन और वाइल्डकार्ड एंट्री मालती चाहर ने तान्या मित्तल पर गंभीर आरोप लगाए। मालती का दावा है कि कैप्टेंसी टास्क के दौरान तान्या ने सिंगर अमाल मलिक की फोटो को किस किया। इस आरोप के बाद सोशल मीडिया पर फैंस दो हिस्सों में बंट गए हैं।

बिग बॉस के घर में हाल ही में एक कैप्टेंसी टास्क हुआ, जिसमें कंटेस्टेंट को किसी अन्य सदस्य को घर का नया कप्तान बनाना था। यह टास्क जोड़ियों में हुआ, जिसमें तान्या और मालती की जोड़ी बनी। दोनों को अमाल मलिक को घर का कप्तान बनाने के लिए मुकाबला करना था। टास्क के दौरान मालती ने तान्या के गेम पर सवाल उठाए और उनपर कई बातें बोलीं, जो तान्या को भावुक कर गईं।

टास्क खत्म होने के बाद, मालती ने दावा किया कि तान्या ने अमाल मलिक की फोटो को किस किया। इस बात को उन्होंने नीलम गोरी से साझा किया, और यह क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। फैंस ने इसे देखकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं। एक तरफ तान्या के समर्थक हैं, जिन्होंने मालती के आरोपों को तान्या की छवि खराब करने वाला बताया। वहीं कुछ लोग मालती के बयान का समर्थन कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर इस बहस ने बिग बॉस हाउस के अंदर और बाहर दोनों जगह हलचल मचा दी है। फैंस लगातार अपने-अपने विचार साझा कर रहे हैं और यह विवाद बिग बॉस 19 के आगामी एपिसोड में और गर्माता नजर आएगा।