Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

Bigg Boss 19: सलमान खान ने तान्या मित्तल को लगाई फटकार

एंटरटेनमेंट डेस्क, श्रेयांश पराशर l

‘Bigg Boss 19’ का ताज़ा Weekend Ka Vaar प्रोमो जबरदस्त चर्चा में है। इस हफ्ते शो के होस्ट सलमान खान ने घर की कंटेस्टेंट Tanya Mittal को आड़े हाथों लिया। उन्होंने Tanya पर ‘attention seeker’ और ‘sympathy card’ खेलने का आरोप लगाया। शो के दौरान सलमान ने उनके व्यवहार और बार-बार खुद को पीड़ित दिखाने की प्रवृत्ति पर कड़ा ऐतराज जताया।

सलमान ने कहा, “Tanya, सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बनने और ये सिम्पैथी कार्ड खेलने की जरूरत क्या है? जो बातें बाकी लोगों को मामूली लगती हैं, वही आपके लिए रोने-धोने का कारण बन जाती हैं।” उन्होंने आगे कहा, “आप जो बार-बार धमकी देती हैं कि अब मैं कुछ नहीं बोलूंगी, जो करना है करो… कोई फर्क नहीं पड़ता।” सलमान की ये बात सुनकर घर के बाकी सदस्य भी हैरान रह गए, जबकि दर्शकों ने सोशल मीडिया पर उनकी बातों का समर्थन किया।

शो के फैंस का कहना है कि Tanya अक्सर छोटी-छोटी बातों को लेकर इमोशनल हो जाती हैं और खुद को पीड़ित के रूप में पेश करती हैं। कुछ ने कहा कि सलमान ने जो कहा, वह बिल्कुल सही था, जबकि कुछ दर्शकों का मानना है कि होस्ट का रवैया थोड़ा सख्त था।

इस बीच, Tanya Mittal ने अब तक इस पूरे विवाद पर कोई बयान नहीं दिया है। हालांकि, Bigg Boss 19 के इस वीकेंड एपिसोड ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त बहस छेड़ दी है। ट्विटर और इंस्टाग्राम पर #TanyaMittal और #SalmanKhan ट्रेंड कर रहे हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले हफ्तों में Tanya इस आलोचना पर कैसे प्रतिक्रिया देती हैं और शो में अपनी छवि को कैसे संभालती हैं।