Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

BJP की तीसरी लिस्ट जारी: राघोपुर से तेजस्वी के खिलाफ सतीश यादव

स्टेट डेस्क, आर्या कुमारी |

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपनी तीसरी लिस्ट जारी कर 18 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। पार्टी ने राघोपुर सीट से सतीश यादव को टिकट दिया है, जो तेजस्वी यादव को टक्कर देंगे। इसके अलावा बगहा से राम सिंह और नौतन से नारायण प्रसाद को उम्मीदवार बनाया गया है। इस तरह बीजेपी अब तक कुल 101 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। पहली लिस्ट में 71 और दूसरी लिस्ट में 12 उम्मीदवारों के नाम जारी हुए थे।

कौन कहां से उतरेगा मैदान में?

रामनगर सीट - नंद किशोर राम
नरकटियागंज सीट - संजय पांडे
बगहा सीट - राम सिंह
लौरिया सीट - विनय बिहारी
नौतन सीट - नारायण प्रसाद
चनपटिया सीट - उमाकांत सिंह
हरसिद्धि सीट - कृष्णनंदन पासवान
कल्याणपुर सीट - सचिंद्र प्रसाद सिंह
चिरैया सीट - लालबाबू प्रसाद गुप्ता
कोचाधामन सीट - बीणा देवी
बायसी सीट - विनोद यादव
राघोपुर सीट - सतीश कुमार यादव
बिहपुर सीट - कुमार शैलेंद्र
पीरपैंती सीट - मुरारी पासवान
रामगढ़ सीट - अशोक कुमार सिंह
मोहनिया सीट - संगीता कुमारी
भभुआ सीट - भरत विंद
गोह सीट - रणविजय सिंह


बीजेपी ने गोह से रणविजय सिंह को टिकट दिया है, जो पहले उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी से जुड़े थे। इस बीच, NDA के बड़े चेहरे गुरुवार को नामांकन करेंगे। इस दौरान कई दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे।

मुंगेर की तारापुर सीट से डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी नामांकन करेंगे, जहां छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय मौजूद रहेंगे। समस्तीपुर की सरायरंजन सीट पर जेडीयू मंत्री विजय कुमार चौधरी नामांकन करेंगे, इस दौरान सीएम नीतीश कुमार मौजूद रहेंगे। नीतीश कुमार दरभंगा जाकर मंत्री मदन सहनी के नामांकन में भी शामिल होंगे, जहां संजय झा और दिलीप जायसवाल भी उपस्थित रहेंगे। पटना की दानापुर सीट पर बीजेपी के रामकृपाल यादव नामांकन करेंगे, जिनके साथ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ रहेंगे। योगी सहरसा भी जाएंगे, जहां वे बीजेपी प्रत्याशी आलोक रंजन के नामांकन में शामिल होंगे।

पटना की बांकीपुर सीट पर बीजेपी मंत्री नितिन नवीन नामांकन करेंगे, जिसमें छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय मौजूद रहेंगे। आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण पटना में रहेंगे और कुम्हरार सीट से बीजेपी उम्मीदवार संजय गुप्ता के नामांकन में शामिल होंगे। यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बेगूसराय में, मनोज तिवारी मुजफ्फरपुर और छपरा में बीजेपी प्रत्याशियों के साथ रहेंगे। वहीं, यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य दरभंगा, मधुबनी और झंझारपुर में नामांकन कार्यक्रमों में शामिल होंगे। त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा सुपौल और अररिया में बीजेपी उम्मीदवारों के साथ मौजूद रहेंगे।