Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

BJP ने शुरू किया 3 माह का ‘आत्मनिर्भर भारत व हर घर स्वदेशी अभियान’

नेशनल डेस्क, नीतीश कुमार |

भारतीय जनता पार्टी ने आज से पूरे देश में ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘हर घर स्वदेशी’ अभियान की शुरुआत की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने के लिए पार्टी 25 सितंबर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती से लेकर 25 दिसंबर, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती तक तीन माह तक आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान चलाएगी। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी द्वारा आत्मनिर्भर भारत के लिए किए जा रहे कार्यों को व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंचाया जाएगा। जिला से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता इस अभियान में सक्रिय रहेंगे। इसी कड़ी में भाजपा जिला कार्यालय में आत्मनिर्भर भारत विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई।

कार्यशाला की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष उदय सिंह देव ने की और मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद शामिल हुए। उन्होंने बताया कि तीन माह तक चलने वाले इस विशेष अभियान में सम्मेलन आयोजित होंगे, स्वदेशी वस्तुओं के प्रति जागरूकता बढ़ाई जाएगी और ‘हर घर स्वदेशी’ कार्यक्रम को गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांव आत्मनिर्भर होंगे तभी देश आत्मनिर्भर बनेगा और वर्ष 2047 तक भारत एक विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित होगा। इस अवसर पर पूर्व विधायक अनंत राम टुडू, राकेश मिश्रा, राकेश सिंह, लाल सिंह सोय, राहुल दास, बीजू दत्ता, बद्री दरोगा, पिंकी मोदक सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।