Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा फिर स्थगित, 25 अक्टूबर को नहीं होगा एग्जाम; नई तारीख का इंतजार

स्टेट डेस्क, श्वेता प्रिया।

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 72वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा की प्रारंभिक परीक्षा एक बार फिर स्थगित कर दी गई है। पहले यह परीक्षा 25 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाली थी, लेकिन अब अभ्यर्थियों को नई तारीख के लिए इंतजार करना होगा। आयोग ने अभी तक परीक्षा की नई तारीख घोषित नहीं की है।

जुलाई में भी टली थी परीक्षा

BPSC की 72वीं प्रारंभिक परीक्षा पहले जुलाई 2026 में आयोजित होनी थी। बाद में इसे 25 अक्टूबर के लिए निर्धारित किया गया था। अब अक्टूबर की तारीख भी स्थगित कर दी गई है। आयोग की ओर से परीक्षा स्थगित करने का कारण अपरिहार्य बताया गया है।

1,189 पदों पर होनी है भर्ती

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत बिहार सरकार के विभिन्न विभागों में 1,189 पदों पर नियुक्ति की जानकारी सामने आई है। परीक्षा की तारीख में बदलाव से तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को अपने परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव करना होगा।

नई तारीख कब आएगी?

फिलहाल आयोग ने नई परीक्षा तिथि की घोषणा नहीं की है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे किसी अफवाह पर भरोसा न करें और अपडेट के लिए BPSC की आधिकारिक वेबसाइट [bpsc.bihar.gov.in](https://bpsc.bihar.gov.in/) पर नजर बनाए रखें।