Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

BSF की हर चौकी बताएगी शहादत की कहानी

आकाश कुमार

एक चौकी का नाम सिंदूर, तीन रणबांकुरों के नाम से पहचानी जाएगी चौकी

भारत की मातृभूमि की रक्षा में वीर जवानों के बलिदान को याद रखने के लिए सीमा सुरक्षा बल ने एक शानदार पहल की है। सीमा की हर चौकी पर वीरता की गाथा सुनाई देगी । चौकियाँ उन वीर जाबांजों के नाम होगी जो ऑपरेशन सिंदूर में देश हित के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिए । सीमा सुरक्षा बल के आईजी शशांक ने मंगलवार (27 मई, 2025  को जानकारी देते हुए कहा कि देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदानियों के नाम पर चौकियों का नामकरण किया जायेगा। शशांक आनंद ने बताया कि हमने अपने सशस्त्र बल के सब इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज, कॉन्स्टेबल दीपक कुमार और भारतीय सेना के नायक सुनील कुमार को पाकिस्तान द्वारा किए गए ड्रोन हमलों और गोलाबारी में बहादुर जवानों को खो दिया था। उनके बलिदान को याद करते हुए, इन चौकियों का नामकरण किया जाएगा। अपने बहादुर योद्धाओं के सम्मान में सांबा सेक्टर में दो चौकियों के नाम उनके नाम पर रखे जाएँगे। वहीं, एक चौकी का नाम खुद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के नाम पर रखा जाएगा।  ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान सीमा सुरक्षा बल (BSF)की महिला जवानों ने भी बहादुरी दिखाई। सहायक कमांडेंट नेहा भंडारी समेत कई महिला कॉन्स्टेबल ने अग्रिम चौकियों पर पाकिस्तान के खिलाफ डटकर मुकाबला किया