Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

'CID’ के निर्माता बी.पी. सिंह का निधन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अर्पिता कृष्णा

लोकप्रिय क्राइम शो ‘CID’ और हॉरर सीरियल ‘आहट’ के निर्माता-निर्देशक बी.पी. सिंह का 27 अक्टूबर 2026 को निधन हो गया। वह 77 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर से भारतीय टेलीविजन जगत में शोक की लहर है। फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने सोशल मीडिया पर उनके निधन की जानकारी साझा की और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

बी.पी. सिंह का पूरा नाम बृजेंद्र पाल सिंह था। अशोक पंडित ने उन्हें शानदार फिल्मकार और अपना करीबी मित्र बताते हुए कहा कि ‘CID’ और ‘आहट’ जैसे धारावाहिकों के जरिए उन्होंने देशभर के दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई। उन्होंने बी.पी. सिंह के परिवार और करीबियों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बी.पी. सिंह का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ। ‘CID’ में इंस्पेक्टर दया का किरदार निभाने वाले अभिनेता दयानंद शेट्टी ने भी उनके निधन पर दुख जताया। उन्होंने एक मीडिया बातचीत में बताया कि बी.पी. सिंह कुछ समय से अस्वस्थ थे और अपने काम के प्रति बेहद समर्पित थे।

बी.पी. सिंह को सबसे अधिक पहचान वर्ष 1998 में शुरू हुए धारावाहिक ‘CID’ से मिली। इस शो ने अपराध की गुत्थियां सुलझाने वाली कहानियों और अपने लोकप्रिय किरदारों के जरिए दर्शकों के बीच मजबूत जगह बनाई। लंबे समय तक प्रसारित हुए इस धारावाहिक ने भारतीय टेलीविजन पर अपनी अलग पहचान बनाई।

इसके अलावा, बी.पी. सिंह लोकप्रिय हॉरर शो ‘आहट’ से भी जुड़े रहे, जिसका प्रसारण 1995 में शुरू हुआ था। उन्होंने ‘CID’ में डीसीपी शमशेर सिंह चिटरोले का किरदार भी निभाया था। निर्माता, निर्देशक और अभिनेता के रूप में उनका योगदान भारतीय टेलीविजन के इतिहास में याद किया जाएगा।

अशोक पंडित ने बताया था कि बी.पी. सिंह का अंतिम संस्कार 28 अक्टूबर को किया जाएगा और इसकी विस्तृत जानकारी बाद में साझा की जाएगी। उनके निधन से टेलीविजन जगत ने एक ऐसे फिल्मकार को खो दिया, जिन्होंने अपराध और रहस्य पर आधारित धारावाहिकों को घर-घर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।