Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

CM के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर DM ने किया ममता मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

  • 25 नवंबर को एमबीबीएस के प्रथम शैक्षणिक सत्र का करेंगे उद्घाटन, तैयारियों का लिया जायजा

सीवान । दरौंदा प्रखंड के चितामनपुर स्थित वीवी गिरि विश्वविद्यालय परिसर के ममता मेडिकल कॉलेज में आगामी 25 नवंबर को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर मंगलवार की शाम जिला प्रशासन की टीम ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम विजय प्रकाश मीणा, डीडीसी अमिताभ सिंह, एसडीओ अनीता सिन्हा, डीएसपी अमन कुमार, बीडीओ शिम्पी कुमारी, सीओ वेद प्रकाश नारायण, बीईओ सौरभ सुमन एवं थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

बताया जाता है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 25 नवंबर को ममता मेडिकल कॉलेज परिसर में एमबीबीएस के प्रथम शैक्षणिक सत्र का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर डॉ. कौशल किशोर गिरि भी मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही क्षेत्र में विभिन्न विकास योजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास की भी संभावना है।

निरीक्षण के दौरान डीएम विजय प्रकाश मीणा ने कार्यक्रम स्थल का भौतिक जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, आवागमन, मंच निर्माण तथा अन्य आवश्यक तैयारियों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।